أخبار العالم
शी जिनपिंग फिर बन सकें प्रेसिडेंट, इसलिए 2 बार चुने जाने की सीमा खत्म करेगा चीन

चीन में दो बार राष्ट्रपति बनने की सीमा जल्द ही खत्म हो सकती है। रविवार को देश की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी ने इस सिलसिले में एक प्रस्ताव पेश किया है। इसमें संविधान के उस नियम को बदलने के लिए कहा गया है जिसके मुताबिक कोई भी शख्स अधिकतम सिर्फ दो बार ही राष्ट्रपति रह सकता है। पिछले साल कम्युनिस्ट पार्टी ने नेशनल कांग्रेस की बैठक में शी जिनपिंग को दूसरी बार राष्ट्रपति चुना गया था। अगर चीन के संविधान में बदलाव किया जाता है तो जिनपिंग पहले राष्ट्रपति होंगे जिन्हें 2 बार से ज्यादा राष्ट्रपति बनने का मौका मिलेगा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें Original Article



