
Top News: नाइजर में सेना ने किया तख्तापलट, समेत 10 बड़ी खबरें

Top News: नाइजर में सेना ने किया तख्तापलट, समेत 10 बड़ी खबरें

भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, समेत 10 बड़ी खबरें
भाजपा के दिग्गज नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मैं बंगाल की धरती से गारंटी देता हूं कि यहां शिक्षक भर्ती घोटाला में जो गरीबों के पैसे गए हैं मैं उन्हें उन गरीबों को वापस करवाऊंगा। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस वामदल और कांग्रेस सब एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। इन सबने एक-दूसरे के भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए ही इंडी गठबंधन बनाया है।
राज्य ब्यूरो, सिलीगुड़ी। भाजपा के दिग्गज नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मैं बंगाल की धरती से गारंटी देता हूं कि यहां शिक्षक भर्ती घोटाला में जो गरीबों के पैसे गए हैं, मैं उन्हें उन गरीबों को वापस करवाऊंगा। वह रविवार दोपहर बाद जलपाईगुड़ी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कश्मीर को लेकर दिए बयान का भी जवाब देते हुए कहा कि कल कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस को जम्मू-कश्मीर से 370 हटने का दर्द है। कश्मीर की चर्चा उसे पसंद नहीं है।
इसके साथ ही पीएम ने तृणमूल कांग्रेस को कानून और संविधान को कुचलने वाली पार्टी बताया। ईडी के बाद एनआईए अधिकारियों पर हुए हमले की घटना का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यहां जब केंद्र की जांच एजेंसियां आती हैं तो टीमएसी उन पर हमले करती है और लोगों से करवाती है। संदेशखाली में क्या हुआ, पूरा देश जान चुका है।
ईडी ने करीब 3,000 करोड़ रुपये, संपत्ति आदि चीजें अटैच करके रखी हुई है। मैं एडवाइस ले रहा हूं। ये जो शिक्षक भर्ती में गरीब लोगों के पैसे गए। सरकारी नौकरियों में गरीबों के पैसे गए और जिनका पक्का मिलता है कि हां इनका पैसा गया, तो वो जो 3,000 करोड़ रुपये इनके अटैच किए न, मैं इन गरीबों को वापस करवाऊंगा।
जापान-भारत व्यापार सहयोग समिति (जेआइबीसीसी) के 17 सदस्यों वाले प्रतिनिधिमंडल ने अपने अध्यक्ष तात्सुओ यासुनागा के नेतृत्व में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस मौके पर मोदी ने कहा कि वह भारत के विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदार जापान के साथ आर्थिक सहयोग को गहरा बनाने को लेकर आशान्वित हैं। पीएम मोदी ने बैठक को लेकर खुशी जताई।
एएनआइ, नई दिल्ली। जापान-भारत व्यापार सहयोग समिति (जेआइबीसीसी) के 17 सदस्यों वाले प्रतिनिधिमंडल ने अपने अध्यक्ष तात्सुओ यासुनागा के नेतृत्व में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।
इस मौके पर मोदी ने कहा कि वह भारत के विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदार जापान के साथ आर्थिक सहयोग को गहरा बनाने को लेकर आशान्वित हैं।
जापानी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद मोदी ने कहा कि वह भारत में इनके विस्तार की योजना और ‘मेक इन इंडिया, मेक फार द वर्ल्ड के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता से उत्साहित हैं।उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा कि तत्सुओ यासुनागा के नेतृत्व में जापानी व्यापार प्रतिनिधिमंडल से मिलकर प्रसन्नता हुई। जापान और भारत के संबंध गहरे हैं और वह भारत में विदेशी पूंजी निवेश का एक प्रमुख स्त्रोत है।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जापान की ओर से 2000 से लेकर 2024 के बीच भारत में 43 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया गया है। वह भारत के लिए पूंजी निवेश का पांचवां सबसे बड़ा स्त्रोत है।
देश-दुनिया की हर ताज़ा खबर और सटीक जानकारी, हर पल आपके मोबाइल पर! अभी डाउनलोड करें- जागरण ऐप