G-Town Mr India Quintessential और Miss Delhi के ऑडिशन 1 दिसंबर से

नई दिल्ली। दिल्ली में होने वाला है Mr India Quintessential और Miss Delhi कॉन्टेस्ट. G-Town सोसायटी इस इवेंट को करा रहा है. 1 दिसंबर को Mr India Quintessential के लिए ऑडिशन होगा जिसके लिए [email protected] पर यूथ अपनी प्रोफाइल ईमेल कर सकते हैं. इसके अलावा Miss Delhi के लिए भी इसी दिन ऑडिशन होगा और इसके लिए प्रतियोगियों को www.msdelhi.com पर रजिस्टर करना होगा. इस पूरे इवेंट का सोशल वीडियो पार्टनर FirstWall है. इस एप पर वीडियो डालकर आप इस कॉन्टेस्ट में वाइल्ड कार्ड एंट्री भी पा सकते हैं.
Mr India Quintessential 2018
दिल्ली में होने वाला है G-Town की ओर से Mr India Quintessential 2018. इसमें पहले तो लड़कों का ऑडिशन होगा. फिर उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी और शुरू होगा Mr India Quintessential 2018. इस एपिसोड का नेशनल टीवी पर प्रसारण भी किया जाएगा. इसलिए अगर आपको भी लगता है कि आप हैं इंडिया के बेस्ट GUY तो ऑडिशन में हिस्सा लें.
Miss Delhi 2018
इस साल दिल्ली में G-Town Miss Delhi 2018 हर साल से कुछ अलग होगा. इस बार का फॉर्मेट भी थोड़ा बदला गया है. ऑडिशन शुरू होने वाले हैं. तो जो खूबसूरत लड़कियां इस कॉन्टेस्ट के लिए चुनी जाएंगी उनका ग्रूमिंग सेशन कराया जाएगा ताकि वे परफेक्ट बन सकें. अब बड़ा सवाल ये कि इस बार क्राउन कौन लेगा? यही नहीं Miss Delhi को Miss India quintessential में पार्टिसिपेट करने का मौका भी दिया जाएगा. इस पूरे कॉन्टेस्ट को नेशनल टीवी पर भी दिखाया जाएगा.
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today





