दिशा पटानी और कार्तिक आर्यन साथ करेंगे फ़िल्म


कार्तिक इरोज की एक और फ़िल्म करने जा रहे हैं, जिसमें कार्तिक और दिशा पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर साथ दिखाई देंगे.सूत्रों के अनुसार 'सोनू के टीटू की स्वीटी ' फ़िल्म के बाद से कार्तिक को कई ऑफर मिल रहे हैं. कार्तिक बड़े बैनर और एक्ट्रेस के साथ काम करना चाहते हैं. इसलिए ज़ब उन्हें ये फ़िल्म ऑफर की गई तो उन्होंने तुरंत हां कह दिया क्योंकि बैनर अच्छा है. इसके पहले उन्होंने दिशा के साथ भी काम नहीं किया इसलिए उन्हें ये अच्छा अवसर लगा. टीम जल्द ही फ़िल्म के बारे में घोषणा करने वाली है'.कार्तिक ने हाल ही अपनी फ़िल्म 'लुका- छुपी' का शूटिंग शेड्यूल पूरा किया है, इस फ़िल्म में उनके साथ कृति सनन हैं. इसके बाद अब वे 'क्रिक पार्टी' की रीमेक की शूटिंग शुरू करने वाले हैं. इसमें जैकलीन काम कर रहीं हैं. वहीं दिशा 'भारत' की शूटिंग में बिजी हैं. जिसमें उनके साथ सलमान और कैटरीना हैं.
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today






