Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
أخبار العالم

Day 9: हेयर स्टाइल जो करेगा आपकी डांडिया ड्रेस को कॉम्प्लिमेंट



नवरात्रि का पहला दिन हो या आख़िरी लोगों में उत्साह की कमी कभी नहीं दिखती। नवरात्रि के नौवें दिन भी महिलाएं उतने ही उत्साह से पंडाल में डांडिया करने आती हैं और जब बात हो दुर्गा माँ की विदाई की तो महिलाएं अपनी तैयारी में भी कोई कमी नही करती।

हम आज बताएँगे की नवरात्रि के आखिरी दिन किस तरह का लुक आपको बनाएगा सेंटर ऑफ अट्रैक्शन और कौन- सा हेयर स्टाइल करेगा उसको कॉम्प्लिमेंट:

1. डांडिया नाइट्स के लिए बोल्ड कलर का चयन करना ही बेहतर होगा। हल्के रंग की ड्रेस से आपका आकर्षण फीका पड़ सकता है। तो जो भी ड्रेस चूज़ करें वो ब्राइट कलर की ही पहने ताकि डांडिया की धूमधाम और चमक में आपके कपड़े फ़ीके न पड़ें।

2. ड्रेस के साथ कॉम्प्लिमेंट करने के लिए बड़े बड़े ईयर-रिंग या ऑक्सीडाइज्ड नेकपीस पहन सकते हैं पर ध्यान रहे कि दोनों में से कोई एक ही ज्वेलरी पहने ताकि आपका लुक बैलेन्स लगे।

3. अगर आप अपनी आंखो के मेकअप पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं जैसे कि आंखों को स्मोकी लुक देना चाहती हैं, तो लिपस्टिक का शेड लाइट रखें ताकि चेहरे पर मेकअप ज्यादा न लगे।

4. अच्छे कपड़ों और मेकअप के साथ अगर अच्छा हेयरस्टाइल न हो तो मेकअप अधूरा लगता है, इसलिए अपने बालों को बिलकुल भी नज़र अंदाज़ न करें। बालों को शाइनी और सिल्की बनाने के लिए सबसे पहले बालों मे लीवॉन सीरम लगाएँ ताकि आप जो भी हेयर स्टाइल बनाएँ वो दिखने में स्मूथ और सुंदर लगे।

आएं सीखे एक ऐसा हेयर स्टाइल जो आपके लुक को करेगा कंप्लीट और आप बिना किसी फ़िक्र के एंजॉय कर पाएँगी डांडिया:

स्टाइलिश बन

1. सबसे पहले अपने बाल धो कर कोम्ब करें। बालों को सॉफ्ट और सिल्की बनाने के लिए लीवॉन हेयर सीरम का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा रहेगा। इससे उलझे बालों में कोम्ब करने में आसानी भी होगी। इसके बाद दिखाये गए हेयर स्टाइल को बनाने लिए एक रबर लें और उसकी सहायता से बालों को बांध लें।
2. उसके बाद बंधे हुये बालों को दो भागो में बाँट कर बीच में उँगलियो की सहायता से पूरे बालों को बीच से घुमा कर निकाल लें।
3. तीसरे चित्र में दिखाई गयी पिक्चर के जैसे बालों का स्टाइल हो जाएगा।
4. अब बालों के निचले हिस्से से बालों को छोटे-छोटे फिंगर रोल्स बनाकर ऊपर तक ले जाएँ।
5. रोल जब बालों के ऊपरी छोर तक आ जाये तो उसे पिन के इस्तेमाल से टक कर लें ।
6. इसके बाद बालों को अपने पसंद की हेयर एक्सेसरीज से डैकोरेट कर लें।

ये हेयर स्टाइल आप आसानी से बना सकती हैं और डांडिया में खुल कर डांस भी कर सकती हैं। अगर चाहे तो आप अपने हेंडबैग में लीवॉन शेक एंड स्प्रे भी रख सकतीं हैं क्यूकी अगर डांस करते टाइम आपके बाल ख़राब हो जाएँ या फिर चिपचिपे हो जाएँ तो इसके इस्तेमाल से आपके बाल फिर से चमकदार और पर्फेक्ट हो जाएंगे।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


#SalonFinishNavratri: 9 days of fab hair!

Original Article

مقالات ذات صلة

زر الذهاب إلى الأعلى