इंडिया में दूर- दूर और विदेश में पास दिखाई देते हैं अर्जुन और मलाइका


ऐसा लगता है कि अर्जुन और मलाइका इंडिया में साथ फोटो खिंचवाने में अभी भी सहज नहीं हैं. दोनों ने हाल ही में मलाइका का बर्थडे मिलान, इटली में मनाया है. वहां की फोटोज में उनकी नजदीकियां साफ़ दिखाई दे रहीं हैं. मिलान एयरपोर्ट पर दोनों हाथों में हाथ डालें स्पॉट किए गए लेकिन मुंबई एयरपोर्ट पर दोनों दूर-दूर दिखाई दिए.सूत्रों के अनुसार 'दोनों एक ही फ्लाइट से इटली से मुंबई आये थे. जैसे ही वे मुंबई पहुंचे तो अर्जुन ने अपने बॉडीगार्ड को कहा कि वो मलाइका को सुरक्षित रूप से कार तक पहुंचा दे. अर्जुन जानते थे कि फोटोग्राफर दोनों की साथ में फोटो लेने के लिए इंतजार कर रहे होंगे इसलिए उन्होंने मलाइका को पहले निकाल दिया. मलाइका को कार तक छोड़ने के बाद बॉडीगार्ड अर्जुन के पास पहुंच गया और उन्हें कार तक ले गया'.सूत्रों के अनुसार 'दोनों गहरे प्यार में हैं. वे अभी इंडिया में अपने रिलेशन को पब्लिक नहीं करना चाहते. वे किसी तरह की नेगेटिविटी नहीं चाहते इसलिए उन्होंने अभी चुप रहने का फैसला किया है'.
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




