जा चुके हैं रणवीर- दीपिका के रिसेप्शन के इन्वाइट


2018 की सबसे बड़ी शादी नवंबर में होने जा रही हैं। 15 नवंबर को रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी करने जा रहे हैं। यह तारीख उनकी हिट फिल्म रामलीला की 5वीं एनिवर्सरी से मेल खाती है जिसकी शूटिंग के समय दोनों पहली बार मिले थे और प्यार में पड़ गए थे। शादी इटली में होगी लेकिन, खबरों के अनुसार शादी का रिसेप्शन का आयोजन मुंबई में भव्य तरीके से किया जाएगा और इसके इन्विटेशन भेजे जा चुके हैं।सूत्रों के अनुसार, 'बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को इन्विटेशन मिलना शुरू हो गए हैं। रणवीर और दीपिका के कई सारे कॉमन फिल्म फ्रेंड्स हैं जिनको इन्विटेशन आना शुरू हो गया है। तीनों खानों को न्यौता दिया जा चुका है। इतने जल्दी इन्विटेशन भेजने की वजह ये बताई जा रही है ताकि हर कोई इस डेट को लॉक कर लें और रिसेप्शन में मौजूद रहे'।खबरों के अनुसार पर्सनल इन्वाइट के साथ ही एक टेक्सट मैसेज भी भेजा जा रहा जिसमें रिक्वेस्ट की गई है कि इन्वाइट को सीक्रेट रखा जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today





