यह कैसी पढ़ाई: क्लास रूम में स्टूडेंट के साथ नाची टीचर, ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ और ‘जिन्ने मेरा दिल लुट्या’ गाने पर वीडियो बना इंटरनेट पर डाला

चंडीगढ़।एक तो सरकारी स्कूलों का रिजल्ट पहले ही बहुत खराब आता है, ऊपर से कुछ टीचर्स किसी और काम में मस्त हैं। जिन टीचर्स पर स्टूडेंट्स को पढ़ाने का जिम्मा है, वे स्कूल में सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर बिजी हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है गवर्नमेंट गर्ल्स मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-18 में। टीचर ने स्टूडेंट्स के साथ क्लास रूम में ही वीडियो बनाए और इन्हें सोशल नेटवर्किंग एप पर अपलोड किया। स्कूल में मोबाइल चलाने पर पाबंदी है, बावजूद इसके कैंपस में इसका खूब यूज हुआ। यह सबकुछ किया है स्कूल में फाइन आर्ट्स की टीचर मेधावी ने।
क्लास रूम में स्टूडेंट के साथ नाची टीचर, 'तेरी आंख्या का यो काजल' और 'जिन्ने मेरा दिल लुट्या' गाने पर वीडियो बना इंटरनेट पर डाला
20 वीडियो बनाए… जैजी बी के गाने 'जिन्ने मेरा दिल लुटया…फिर सपना चौधरी का तेरी आंख्या का ये काजल या फिर गदर फिल्म के डायलॉग। सबकुछ स्कूल कैंपस में हुआ और एक-एक करके कई सारे वीडियो बनाए गए। कुछ वीडियो क्लासरूम, कुछ फाइन आर्ट्स के रूम में तो कुछ स्कूल के ग्राउंड में बने। करीब 20 वीडियाे बने। इनमें लड़कियां स्कूल यूनिफॉर्म में टीचर्स के साथ डांस कर रही हैं अौर डायलॉग बोल रही हैं।
स्टूडेंट्स के अलावा आउटसाइडर्स के भी बनाए वीडियो
स्कूल की स्टूडेंट्स के साथ वीडियो बनाने के अलावा वीडियो कुछ आउटसाइडर्स के साथ भी बनाए गए हैं। सूत्रों की मानें तो आउटसाइडर्स में जिन्हें दिखाया गया है वह असलियत में टीचर्स के ही स्टूडेंट्स हैं, जो स्कूल में आए थे और यहां वीडियो बनाई गई।
सीधी बात राजबाला, प्रिंसिपल,
टीचर का झूठ, प्रिंसिपल ने दी सफाई
सवाल: फाइन आर्ट्स की टीचर ने स्टूडेंट्स के साथ के वीडयो इंटरनेट पर डाले हैं?
-मुझे इसकी जानकारी नहीं है क्योंकि उस दिन मैं छुट्टी पर थी। टीचर ने जो किया, वह बिल्कुल गलत है।
सवाल: टीचर का कहना है कि 11वीं की फेयरवेल के बाद वीडियो बनाए गए?
-नहीं, स्कूल में किसी तरह की कोई फेयरवेल नहीं थी। टीचर ने अपने लेवल पर ही स्टूडेंट्स को बुलाकर कोई पार्टी की होगी।
सवाल: वीडियो तो अलग-अलग दिनों में बनाए गए हैं?
– मैं स्कूल से 2.30 पर चले जाती हूं। इसके बाद टीचर क्या कुछ करते हैं, इसका मुझे कैसे पता चलेगा।
मैं तो फेयरवेल के बाद लड़कियों के साथ स्कूल कैंपस में वीडियो बनाए थे, जिन्हें इंटरनेट पर डाला। आज के बाद ऐसा नहीं करूंगी।
-मेधावी, टीचर, सेक्टर-18
स्कूल में मोबाइल का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। जो वीडियाे हैं, वे गलत हैं। एक्शन लेंगे।
-आरएस बराड़, डायरेक्टर, स्कूल एजुकेशन
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today






