जिम सरभ और कल्कि कोचलिन की राहें हुईं जुदा?
![]()
सभी पूर्व प्रेमी अच्छे दोस्त नहीं हो सकते। ऐसा ही कुछ है कल्कि कोचलिन और जिम सरभ के साथ। दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन, अब ब्रेकअप होने के बाद उनके बीच रिश्ते सामान्य नहीं हैं। कुछ महीनों पहले उन दोनों के डेटिंग की खबरें आई थीं लेकिन MAMI में 'डेथ इन द गूंज' के प्रीमियर के दौरान दोनों एक दूसरे की अनदेखी करते दिखाई दिए थे। उस वक्त से दोनों के ब्रेकअप की खबरें आई थीं। हालांकि इसके बाद दोनों ने खबरों को झूठा साबित करने के लिए इंस्टाग्राम पर साथ में फोटो पोस्ट की थी। सूत्रों का कहना है कि अब दोनों एक दूसरे को देखना नहीं चाहते इसलिए वे अपनी आने वाली वेबसीरीज साथ में प्रमोट नहीं कर रहे हैं।सूत्रों के अनुसार, 'जिम और कल्कि दोनों ने साफ कर दिया है कि वे फिल्म को प्रमोट करने के लिए साथ में उपस्थित नहीं रहेंगे। इसलिए जिम, गुलशन दवैया और नील भूपालम प्रमोशन के लिए आए लेकिन कल्कि उपस्थित नहीं थी पर वे फोन इंटरव्यू के लिए मौजूद थीं। अगले दिन नील और गुलशन प्रमोशन के लिए मौजूद थे लेकिन, जिम उपस्थित नहीं थे और कल्कि खुशी-खुशी इंटरव्यूज दे रही थीं'।दूसरे सूत्र ने बताया कि पूरी टीम को एक साथ देखना बहुत अच्छा होता लेकिन,''दो तलवारें एक म्यान में नहीं रह सकती''।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today



