बुरा लगता था जब मुझे ‘कॉफी विथ करन’ में नहीं बुलाते थे : आयुष्मान खुराना


कॉफी विथ करन' में जाने के बाद से आयुष्मान खुराना की खुशी का ठिकाना नहीं है। इस शो में जाने का सपना वे लंबे समय से देखा करते थे। आयुष्मान ने बताया कि वे हमेशा से इस शो में मेहमान के रूप में शामिल होना चाहते थे और जब करन उन्हें नहीं बुलाते थे तो उन्हें बुरा लगता था। उन्होंने विकी डोनर के बाद 'कॉफी विथ करन' देखना बंद कर दिया था।दैनिक भास्कर से बात करते हुए आयुषमान ने बताया कि, 'मैं पहली बार शो में गया। जब से विकी डोनर हुआ है मैंने 'कॉफी विथ करन' देखा नहीं। मुझे बुरा लगता था कि मुझे बुलाते नहीं है। मेरी फैमिली शो देखती थी लेकिन, मैं नहीं देखता था क्योंकि मुझे कभी नहीं बुलाया था इसलिए देखने में मेरा मन नहीं लगता था'।करन ने पहले उन्हें क्यों नहीं बुलाया के जवाब में वे कहते हैं कि 'उनकी च्वॉइस है। आर्टिस्ट के साथ उनकी अपनी ट्यूनिंग होती है। वे ये देखते हैं कौन शो पर आकर कुछ वैल्यू क्रिएट कर सके या फिर जिनकी फिल्में चल रहीं हैं या जिनसे लोगों को उम्मीदें हैं उन्हें बुलाया जाता है। मुझे भी बुलाया गया और बहुत अच्छा लगा'।आयुष्मान कहते हैं कि विक्की कौशल के साथ शूट करके मजा आया जो कि शो में उनके साथ पार्टनर हैं। 'दोनों पंजाबी लड़कों ने मिलकर काफी मजा किया। एकदम देशी बना दिया कॉफी विथ करन को'।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today






