Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
أخبار العالم

BA 1 धर्मेंद्र ने फैमिली के साथ मनाया न्यू ईयर, सालों बाद दिखीं उनकी फर्स्ट वाइफ




गुजरे जमाने की एक्टर धर्मेंद्र ने नया साल अपनी फर्स्ट वाइफ प्रकाश कौर और दोनों बेटे सनी और बॉबी देओल के साथ मनाया। सालों बाद उनकी फर्स्ट वाइफ की फोटो सामने आई। बॉबी देओल ने नया साल मनाते हुए एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस फोटो में धर्मेंद्र, प्रकाश कौर, सनी देओल और खुद बॉबी नजर आ रहे हैं। इस फोटो पर बॉबी ने कैप्शन लिखा, 'Happy new year. Love love love to all'. आपको बता दें कि धर्मेंद्र की पहली वाइफ प्रकाश कौर लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। उन्हें आजतक किसी भी फिल्मी पार्टी या इवेंट में नहीं देखा गया। प्रकाश कौर को तलाक दिए बगैर धर्मेंद्र ने की थी हेमा मालिनी से शादी… धर्मेंद्र की उम्र 82 साल है। उन्होंने प्रकाश कौर को तलाक दिए बगैर हेमा मालिनी से शादी की थी। आपको बता दें कि धर्मेंद्र और प्रकाश कौर की शादी 1954 में हुई थी। उस वक्त धर्मेंद्र की उम्र मात्र 19 साल की थी। दोनों के चार बच्चे बेटे सनी-बॉबी देओल और बेटियां अजेता-विजेता। लगभग 30 फिल्मों में किया साथ काम फिल्मों में साथ काम करते-करते धर्मेंद्र-हेमा में अफेयर हो गया और आखिरकार दोनों ने शादी का फैसला किया। लेकिन प्रकाश कौर, धर्मेंद्र को तलाक देने के लिए तैयार नहीं थी। इस वजह से दोनों ने इस्लाम धर्म अपनाकर शादी की। दोनों की दो बेटियां ईशा और आहना देओल हैं। आपको बता दें कि धर्मेंद्र-हेमा मालिनी ने तकरीबन 30 फिल्मों में साथ काम किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News TodayOriginal Article

مقالات ذات صلة

زر الذهاب إلى الأعلى