क्या सोनू निगम करेंगे अनु मलिक को रिप्लेस?


किरन जैनसिंगर श्वेता पंडित के द्वारा सेक्सुअल हेरेसमेंट का अरोप लगाने के बाद अनु मलिक को इंडियन आइडल 10 के ज्यूरी पैनल से हटा दिया गया है। चैनल ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर इस बात की जानकारी दी। स्टेटमेंट में ये भी कहा गया है कि शो वैसे ही जारी रहेगा और नेहा कक्कड़ और विशाल ददलानी के साथ म्यूजिक इंडस्ट्री के बड़े नाम गेस्ट के रूप में भाग लेंगे। हालांकि अनु मलिक ने इस मुद्दे पर अपना एक अलग स्टेटमेंट जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा कि 'अपने काम, म्यूजिक और शोज पर फोकस नहीं कर पाने के कारण मैंने इंडियन आइडल से ब्रेक लेने का फैसला किया है'।ऐसी खबरें आ रही हैं कि चैनल दो हफ्ते तक अनु मलिक की जगह किसी दूसरे सिंगर को लाने के मूड में नहीं है। सूत्रों के अनुसार, 'शुरूआत में जब चैनल ने अनु मलिक को शो से हटाने का निर्णय लिया तब वे उनकी जगह दूसरे सिंगर को लाने की प्लानिंग कर रहे थे। उन्होंने दूसरे सिंगर्स से बात करना भी शुरू कर दिया था लेकिन, अभी इस प्लान को 2 हफ्ते के लिए होल्ड पर रख दिया गया है। वे देखना चाहते हैं कि क्या अनु मलिक के नहीं रहने से शो की टीआरपी पर कोई फर्क पड़ता। अगर ऐसा नहीं हुआ तो वे शो को नेहा कक्कड़ और विशाल ददलानी के साथ ही जारी रखेंगे'।ऐसा भी सुनने में आया है कि अगर टीआरपी चैनल के फेवर में नहीं रही तो वे बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम को जज के रूप में लाया जा सकता है। यह प्लान अभी प्रारंभिक स्तर पर है।2016 में सोनू ने 10 साल के बाद इस शो में वापसी की थी। शो के नौवें सीजन के जज सोनू निगम, अनु मलिक और फराह खान थे।हमने इस बारे में सोनू निगम से बात करना चाही लेकिन, वे उपलब्ध नहीं थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




