मुंबई FirstWall Meet में डिजिटल स्टार्स का सम्मान

एक्टिंग का हुनर लिए मायानगरी यानि मुंबई जाने वाले तमाम युवाओं को इंडिया के अपने सोशल वीडियो एप FirstWall ने दिया डिजिटल प्लेटफार्म. ऐसे तमाम कलाकारों के साथ मुंबई के शकुंतलम थिएटर में FirstWall Meet का आयोजन किया गया. इसमें इन उभरते कलाकारों को सम्मानित भी किया गया.
इस कार्यक्रम की शुरुआत FirstWall के डिजिटल इंफ्लूएंर्स (DI) के स्टेज शो से हुई. इसमें Reflection India Performing Arts के कलाकारों ने भी हिस्सा लिया. आपको बता दें कि FirstWall ऐसा सोशल वीडियो एप है जहां यंग टैलेंट को बतौर DI अपने हुनर दिखाने का मौका दिया जा रहा है.
FirstWall Meet में परफार्म करने वाला ग्रुप Reflection India Performing Arts अब 8 दिसम्बर की शाम 7 बजे "बैंडन थॉमस" द्वारा लिखित हास्य नाटक "चंदू की चाची" पर शो करेगा. ये शो "क्रिएटिंग कैरेक्टर, चार बंगला, म्हाडा, अंधेरी (वेस्ट)" के ऑडिटोरियम में किया जाएगा. इस नाटक के निर्देशक फ़रीद अहमद हैं. डेढ़ घंटे का ये नाटक दर्शकों को काफी हंसाएगा.
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today






