सितंबर तिमाही में वियरेबल डिवाइस के बाजार में श्याओमी टॉप पर: आईडीसी


एमआई बैंड 3 की सफलता से श्याओमी वियरेबल डिवाइस सेगमेंट की टॉप कंपनी बन गई है। जुलाई-सितंबर तिमाही में यह ग्लोबल मार्केट में 21.5% शेयर के साथ शीर्ष स्थान पर रही है। एपल 13.1% मार्केट शेयर के साथ दूसरे नंबर पर है। मार्केट रिसर्च फर्म इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (आईडीसी) के अनुसार सितंबर तिमाही में दुनियाभर में 3.2 करोड़ वियरेबल डिवाइस बिके। यह पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 21.7% अधिक है। श्याओमी ने 69 लाख और एपल ने 42 लाख वियरेबल डिवाइस बेचे। वहीं, 35 लाख डिवाइस बेचकर फिटबिट तीसरे स्थान पर रही है।
आईडीसी मोबाइल डिवाइस ट्रेकर्स के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट जितेश उबरानी के मुताबिक वॉल्यूम के हिसाब श्याओमी की कुल बिक्री में चीन के बाजार की 80% हिस्सेदारी होती है। लेकिन तीसरी तिमाही में यह घटकर 61% रह गई। कंपनी भारत, यूरोप, मध्य पूर्व और अफ्रीका जैसे बाजारों में बिक्री बढ़ाने में कामयाब रही है। ज्यादातर बेसिक वियरेबल डिवाइस में आासान एप फीचर होते हैं जो इसे स्मार्टवॉच की श्रेणी से अलग करते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News TodayOriginal Article




