أخبار العالم
ऋषि कपूर से मिलने न्यूआर्क पहुंची आलिया भट्ट

ऋषि कपूर इन दिनों न्यूआर्क के मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में इलाज करा रहे हैं. उनके साथ रणबीर कपूर और पत्नी नीतू सिंह भी हैं. हालांकि उनको क्या बीमारी है इसका पता नहीं चला है. सूत्रों के अनुसार वे अभी एक महीने और अमेरिका में रहेंगे. इसी बीच आलिया भट्ट उनसे मिलने न्यूआर्क पहुंची.
सूत्रों के अनुसार जबसे उन्हें ऋषि की तबियत के बारें में पता चला है वे काफी परेशान हैं. कृष्णा राज के फ्यूनरल में रणबीर सिर्फ आलिया के ही संपर्क में थे. वे 'कलंक ' के शूट के बाद ऋषि से मिलने जाने की प्लानिंग कर रहीं थीं. शूटिंग खत्म होते ही वे सीधे न्यू आर्क पहुंच गईं. आलिया को देख कर सभी खुश हो गए. वे शूटिंग पर वापस आने के पहले कपूर फैमिली के साथ समय बिताएंगी.
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today







