فيديو
रेलवे ने ट्रेनों में महिलाओं-बुजुर्गों के लिए लोअर बर्थ का कोटा बढ़ाया
एजेंसी|नई दिल्ली . ट्रेनों में बुजुर्गों और 45 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को अब अतिरिक्त आरक्षित लोअर बर्थ मिलेंगे। रेलवे ने हर कोच में उनके लिए आरक्षण कोटा बढ़ाने का फैसला किया है। सुविधा गर्भवती महिलाओं को भी मिलेगी। इस संबंध में रेलवे ने सर्कुलर जारी कर दिया है। अब इस वर्ग को मेल एक्सप्रेस ट्रेनों के हर कोच में 13 आरक्षित लोअर बर्थ मिलेंगे। अगर किसी ट्रेन में एक श्रेणी के एक से ज्यादा कोच हुए तो संख्या 15 होगी। राजधानी, शताब्दी और दूरंतो जैसी एसी प्रीमियम ट्रेनों में प्रति कोच 9 सीटें आरक्षित होंगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




