महाराष्ट्र सरकार ने ड्रग्स मामले में कंगना के खिलाफ जांच के आदेश दिए, पूर्व बॉयफ्रेंड अध्ययन ने लगाए थे ड्रग्स लेने के आरोप

- Hindi Information
- Native
- Maharashtra
- Kangana Ranaut Shiv Sena Mumbai Replace | Most modern & Breaking Information On Kangana Ranaut; Jayant Patil Targets Actress Kangana Slam Sonia Gandhi
कंगना vs शिवसेना 8वां दिन: महाराष्ट्र सरकार ने ड्रग्स मामले में कंगना के खिलाफ जांच के आदेश दिए, पूर्व बॉयफ्रेंड अध्ययन ने लगाए थे ड्रग्स लेने के आरोप
-
कॉपी लिंक

- महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा था- अध्ययन सुमन ने एक इंटरव्यू में कंगना पर ड्रग्स लेने का आरोप लगाया था
- कंगना ने शुक्रवार को सोनिया गांधी से सवाल किया- महिला होने के नाते आप महाराष्ट्र में मेरे साथ हुए बर्ताव से दुखी नहीं हैं?
महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को कंगना रनोट के खिलाफ शुक्रवार को ड्रग्स मामले में जांच के आदेश दिए हैं। राज्य के गृह मंत्रालय के आदेश पर मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच जांच करेगी। महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने मंगलवार को ही इस बात के संकेत दे दिए थे। उन्होंने कहा था कि क्राइम ब्रांच अध्ययन सुमन के उन आरोपों की जांच करेगी, जिसमें उन्होंने कहा था कि कंगना ने ड्रग्स ली है।
देशमुख ने कहा कि अध्ययन सुमन कंगना के साथ रिलेशनशिप में थे और उन्होंने एक इंटरव्यू में यह आरोप लगाया था। देशमुख के इस बयान के बाद शिवसेना विधायक प्रताप सरनायक ने गृह विभाग में अध्ययन के आरोपों के संबंध में एक पत्र भेजा था। इसके बाद मंत्रालय ने पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।
फडणवीस बोले- दाऊद का घर नहीं तोड़ा जाता, कंगना का तोड़ दिया
कंगना रनोट का दफ्तर तोड़े जाने पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को राज्य सरकार पर निशाना साधा। फडणवीस ने कहा कि दाऊद इब्राहिम का घर नहीं तोड़ा जाता, जबकि कंगना का घर तोड़ दिया जा रहा है।
राकांपा के चीफ शरद पवार ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार का कंगना के दफ्तर पर की गई कार्रवाई से कुछ लेना-देना नहीं है। यह कार्रवाई बीएमसी ने की है। उधर, केंद्रीय मंत्री और आरपीआई के चीफ रामदास आठवले ने महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की है। आठवले ने राज्यपाल से मुआवजे की मांग की है।
कंगना ने शुक्रवार को three ट्वीट किए
एक्ट्रेस कंगना रनोट ने अपने दफ्तर पर हुई कार्रवाई पर शुक्रवार को तीन ट्वीट किए। पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा- सोनिया गांधीजी, एक महिला होने के नाते आप महाराष्ट्र में अपनी सरकार द्वारा मेरे साथ किए गए बर्ताव से दुखी नहीं हैं? क्या आप डॉ. अंबेडकर के बनाए संविधान के सिद्धांतों का पालन करने की अपील अपनी सरकार से नहीं कर सकती हैं?
दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा- आप (सोनिया गांधी) पश्चिम में पली-बढ़ी हैं। भारत में रहती हैं। आप महिलाओं के संघर्ष को जानती हैं। जब आपकी खुद की सरकार महिलाओं का उत्पीड़न कर रही है और कानून और व्यवस्था का मजाक बना रही है। ऐसे में इतिहास आपकी चुप्पी और उदासीनता को तय करेगा। मुझे उम्मीद है कि आप इस मामले में दखल देंगी।
Expensive revered honourable @INCIndia president Sonia Gandhi ji being a woman arn’t you anguished by the remedy I’m given by your authorities in Maharashtra? Can you not ask your Authorities to uphold the ideas of the Structure given to us by Dr. Ambedkar?
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 11, 2020
तीसरे ट्वीट में एक टीवी इंटरव्यू को ट्वीट कर कंगना रनोट ने शुक्रवार को कहा, ‘महान बाला साहेब ठाकरे मेरे सबसे पसंदीदा आइकन में से एक हैं, उनका सबसे बड़ा डर था कि किसी दिन शिवसेना गुटबंधन करेगी और कांग्रेस बनेगी। मैं जानना चाहती हूं कि आज उनकी पार्टी की स्थिति को देखते हुए उनकी सजग भावना क्या है?’
Gigantic Bala Saheb Thakeray certainly one of my most present icons, his apt hazard turned some day Shiv Sena will assemble Gutbandhan and have become congress @INCIndia I should take maintain of what’s his unsleeping feeling this present day having a survey on the placement of his social gathering ? pic.twitter.com/quVpZkj407
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 11, 2020
कंगना का four दिन में तीसरा बड़ा बयान
एक्ट्रेस का चार दिन में शिवसेना पर तीसरा बड़ा बयान है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि शिवसेना सोनिया सेना बन गई है। फिर 9 सितंबर को कहा था कि उद्धव ठाकरे! आज मेरा घर टूटा है, कल तेरा घमंड टूटेगा, यह वक्त का पहिया है, याद रखना।
कंगना से एक और विवाद जुड़ा
9 तारीख को कंगना मुंबई आई थीं। इसी दिन बीएमसी ने कंगना के ऑफिस के कथित अवैध निर्माण को गिरा दिया था। उनका यह ऑफिस बांद्रा के पाली हिल इलाके में है। इसे 48 करोड़ रुपए खर्च कर बनवाया था। इस कार्रवाई पर अब हाईकोर्ट में सुनवाई हो रही है।
इस बीच कंगना से एक और विवाद जुड़ गया है। सीधे तौर पर तो नहीं पर यह विवाद मीडिया की कवरेज को लेकर है। कंगना 9 तारीख को इंडिगो की फ्लाइट से चंडीगढ़ से मुंबई आई थीं। इस दौरान फ्लाइट में ही मीडिया ने फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की। इस पर डीजीसीए ने इंडिगो से जवाब मांगा है।
महाराष्ट्र के मंत्री ने कहा, कंगना ने मुंबई का अपमान किया
महाराष्ट्र के मंत्री और राकांपा नेता जयंत पाटील ने कंगना के बयानों को पब्लिसिटी स्टंट करार दिया है। उन्होंने कहा कि कंगना ने महाराष्ट्र और मुंबई के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करके मुंबई का अपमान किया है। शुक्रवार को शिवसेना के मुखपत्र सामना में एक लेख प्रकाशित हुआ है, जिसमें जयंत पाटिल ने एक्ट्रेस का नाम लिए बिना निशाना साधा।
कंगना ने कहा- मेरे पास ऑफिस को फिर से बनाने के पैसे नहीं, मैं इसी खंडहर से काम करूंगी
कंगना की मानें तो उनके पास अपने ऑफिस को दोबारा बनवाने के पैसे नहीं है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मैंने 15 जनवरी को अपने ऑफिस की ओपनिंग की थी। इसके फौरन बाद कोरोना महामारी आ गई। ज्यादातर लोगों की तरह तब से मैंने भी कोई काम नहीं किया है। मेरे पास इसे फिर से बनवाने के पैसे नहीं हैं। मैं इसी खंडहर से काम करूंगी।’ (कंगना ने और क्या कहा- यहां पढ़ें पूरी खबर)
I had my intention of business opening on 15th Jan, proper now after corona hit us, love most of us I haven’t labored ever since, don’t have money to renovate it, I’ll work from these ruins seize that intention of business ravaged as a picture of a woman’s will that dared to rise on this world #KanganaVsUddhav https://t.co/98VnFANVsu
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 10, 2020
कंगना के ड्रग्स मामले की जांच की प्रक्रिया शुरू
महाराष्ट्र सरकार ने कंगना के ड्रग्स मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। गृहविभाग से मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई पुलिस को एक लेटर भेजा गया है। इसमें मुंबई पुलिस को अब तय करना है कि इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच करेगी या नारकोटिक्स ब्यूरो को दी जाएगी। इससे पहले विधानसभा के मानसून सत्र में शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक ने जांच की मांग की थी। इसके जवाब में गृहमंत्री अनिल देशमुख ने जांच कराने का भरोसा दिलाया था।
0




