मंदिर के समर्थन को जुटे मुसलमान, बोले- अयोध्या में बने राम मंदिर
![]()
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद देशभर में सभाओं और रैलियां कर रहा है। इस सबके बीच मुस्लिम भी मंदिर के समर्थन में खड़े होने शुरू हो गए हैं। रविवार को देशभर के मुसलमान अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के समर्थन को जुटे। यहां मुसलमानों ने कहा कि राम और हमारा डीएनए एक है इसलिए अयोध्या में राम मंदिर ही बनना चाहिए। हम अमन से रहना चाहते हैं इस विवाद को जल्द ही खत्म जाए। जंतर-मंतर पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की ओर से हुए कार्यक्रम में दिल्ली के अलावा यूपी, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब आदि से मुस्लिम पहुंचे थे।
आयोजन में महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़ कर हिस्सा
आयोजन बड़ी तादाद में मुस्लिम महिलाएं शामिल हुईं। मंच के राष्ट्रीय संयोजक मौहम्मद अफजाल ने कहा कि हम हिंदुस्तान के रहने वाले हैं, अल्पसंख्यक नहीं हैं। हमारी प्रवृति तोड़ने की नहीं है। भगवान राम का जन्म हिंदुस्तान में हुआ और हमारा भी। इसलिए भगवान राम और हमारा डीएनए एक ही है। इसलिए इमाम-ए-हिंद भगवान राम का मंदिर अयोध्या में जरूर बनना चाहिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today





