बिग बॉस में अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को ऐसे कर सकते हैं वोट

2006में शुरू हुए बिग बॉस के अब तक11सीजन हो चुके हैं। इतने सीजन बीतने के बाद भी यह शो इंडियन टेलीविजन पर काफी पॉपुलर है। यह शो यूके के फेमस रियलटी शो बिग ब्रदर की तर्ज पर बना है। शो में पहले अलग-अलग फील्ड्स के सेलिब्रिटीज को लेकर एक घर में लगभग तीन महीनों के लिए बंद कर दिया है।
उन्हें दुनिया की खबर नहीं रहती और टास्क के माध्यम से उन्हें अलग अलग सिचुएशन में डालकर टेस्ट किया जाता है। हर वीक एलिमिनेशन होता है। कुछ घर में रहने वाले सदस्यों के मुताबिक तो कुछ जनता द्वारा किए गए वोट्स एक आधार पर। जिन्हें सबसे कम वोट्स मिलते हैं वो सेलेब शो से बाहर हो जाते हैं।
वैसे,प्रतिभागियों के लिए जनता के वोट्स बेहद मायने रखते हैं। फैन्स भी अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को बचाने के लिए वोटिंग में बढ़कर चढ़कर हिस्सा लेते हैं। आज हम आपको बताते हैं कि बिग बॉस में किसी प्रतिभागी के लिए अगर आपको वोट करना हो तो उसके लिए क्या माध्यम हैं।
वूट एप और साइट:यह बिग बॉस सीजन11में ही लॉन्च किया गया था। अपने फोन पर वूट एप डालकर या वूट की साइट पर जाकर आप अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को शो से एलिमिनेट होने पर बचा सकते थे।उदाहरण
दूसरा वोटिंग का तरीका है ऑनलाइन या मोबाइल फोन के जरिए। बिग बॉस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आप एलिमिनेशन के लिए नोमिनेटेड कंटेस्टेंट को वोट कर सकते हैं।उदाहरण
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today







