#Me too की वजह से कैंसल हुआ पॉपुलर टीवी शो का प्रोमो
![]()
किरन जैनपिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड की पॉपुलर हस्तियां सैक्सुअल हेरेसमेंट के खिलाफ आवाज उठा रही हैं। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि Me too मूवमेंट ने इंडस्ट्री पर असर डाला है। इसकी वजह से 'मुस्कान' सीरियल के मेकर्स भी डर गए हैं। दरअसल मेकर्स नया प्रोमो लॉन्च करने वाले थे जिसमें येशा रुघानी जो कि टाइटल रोल प्ले कर रही हैं की नीलामी होते दिखाया जाना था। इस प्रोमो का कॉन्सेप्ट मानव तस्करी के ऊपर आधारित था लेकिन, मेकर्स ने इस प्रोमो का होल्ड पर रख दिया है क्योंकि उनको लग रहा है कि यह मीटू मूवमेंट के विरोध में जा सकता है।प्रोडक्शन हाउस के सूत्रों के अनुसार, 'मेकर्स ने प्रोमो शूट कर लिया था। वे इसी हफ्ते इसे लॉन्च करने वाले थे लेकिन, अब चैनल ने इसे नहीं दिखाने का फैसला लिया है क्योंकि उन्हें डर है कि शो के कंटेंट के कारण इसका मुद्दा बन सकता है। क्रिएटिव टीम को स्क्रिप्ट में चेंज करने के लिए कहा गया है। चूंकि शो का कंटेंट संवेदनशील है इसलिए मेकर्स नहीं चाहते कि इसको लेकर किसी तरह की कंट्रोवर्सी हो'।हाल ही में शो को आगे बढ़ाया गया है जिसमें एक्टर्स येशा रुघानी और शरद मल्होत्रा ने एंट्री ली है। आश्चर्यजनक रूप शुरुआत में अच्छा परफॉर्म नहीं कर रहा था अब अच्छी टीआरपी हासिल कर रहा है। BARC चार्ट पर इसने अच्छी रेटिंग मिली है। शो को 1.2 पॉइंट मिले हैं जो कि अब तक की सबसे अच्छी रेटिंग हैं, इसलिए चैनल किसी तरह की रिस्क नहीं लेना चाहता।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today





