विराट-अनुष्का की सीक्रेट वेडिंग से लेकर दीपिका-रनवीर और प्रियंका-निक तक : एक ही फोटोग्राफर ने बनाया शादी का वीडियो, दो शादियों में तो 5 चीजें रहीं कॉमन

एंटरटेनमेंट डेस्क. बीते साल विराट-अनुष्का और इस साल दीपिका-रनवीर सिंह के बाद प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास शादी के बंधन में बंध गए। इनके अलावा सोनम कपूर-आनंद आहूजा और नेहा धूपिया–अंगद बेदी भी एक हो गए। बीते साल 11 दिसंबर को हुई विरुष्का की वेडिंग और इस साल दीप-वीर की शादी को देखें तो इसमें एक नहीं, कई समानताएं देखने को मिलीं। कुछ मामलों में इसमें निक-प्रियंका भी शामिल हैं। वेडिंग डेस्टिनेशन, ड्रेस डिजाइनर और वीडियोग्राफर तीनों ही शादियों में एक थे। वीडियोग्राफर भी वो, जो साल में सिर्फ 15 वेडिंग्स ही कवर करते हैं।इटली बना फेवरेट वेडिंग डेस्टिनेशन…
1- इटली की खूबसूरती पसंद
विराट-अनुष्का ने अपनी शादी के लिए टस्कनी को चुना था, जबकि दीप-वीर ने Vila del Balbianello चुना। दोनों ही लोकेशन इटली में हैं। हालांकि डेस्टिनेशन वेडिंग के मामले में निक-प्रियंका ने इंडिया को ही चुना और इटली की जगह जोधपुर को ज्यादा खूबसूरत माना।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today








