प्रदीप सरकार की अगली फिल्म में होंगे अली फजल

उमेश कुमार उपाध्याय। मुंबई
‘परिणीता’, ‘लागा चुनरी में दाग’, ‘मर्दानी’, ‘लफंगे परिदें’, ‘हेलीकॉप्टर ईला’ आदि वुमेन पॉवरफुल कैरक्टर वाली फिल्में डायरेक्ट कर चुके प्रदीप सरकार बतौर महिला-प्रधान निर्देशक के रूप में जाने जाते हैं। क्योंकि इन फिल्मों में महिलाओं के किरदार को प्रमुखता से दर्शाया गया है। लेकिन इस बार प्रदीप सरकार मेल पॉवरफुल कैरेक्टर वाली फिल्म निर्देशित करने जा रहे हैं। इस फिल्म की कहानी छोटे शहर की है,जो एक यूनिक लव स्टोरी पर आधारित है। इस अनाम फिल्म में मुख्य भूमिका अली फजल निभाएंगे,जबकि फीमेल रोल के लिए अभी किसी को साइन नहीं किया गया है। खबर है कि इस फिल्म की शूटिंग नवंबर से शुरू होगी और अगले साल रिलीज की जाएगी। अब तक एक लवर बॉय या रोमांटिक रोल में नजर आने वाले अली फजल पहली बार इस फिल्म के जरिए पॉवर फुल कैरेक्टर में नजर आएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today






