विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे के बाद ये कंटेस्टेंट बिग बॉस 12 के घर में करेंगे एंट्री


किरन जैनआने वाले दिनों में बिग बॉस 12 के घर में ज्यादा धमाल देखने के लिए तैयार हो जाइए। अभी तक हम एक्स- कंटेस्टेंट विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे को घर में एंट्री करते हुए देख चुके हैं जिससे हाउसमेट्स के बीच टेंशन क्रिएट हुई है। अब मेकर्स शो को मसालेदार और दिलचस्प बनाने के लिए कुछ और लोगों को घर में लाने की प्लानिंग कर रहे हैं।सूत्रों के अनुसार, 'मेकर्स दीवाली सरप्राइज के रूप में एक्स- कंटेस्टेंट सपना चौधरी और सना खान को घर में लाने की तैयारी कर चुके हैं। इस स्पेशल थीम में सना खान हाउसमेट्स को कपड़े बेचती दिखाई देंगी वहीं सपना अपने पॉपुलर गानों पर परफॉर्म करती नजर आएंगी। कंटस्टेंट हमेशा अच्छे खाने के लिए तरसते रहते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने शेफ जोरावर कालरा को घर के अंदर लाने का प्लान किया है। उनको देखकर हाउसमेट्स के चेहरों पर स्माइल जरूर आएगी। वे लाइव फूड काउंटर का सेट अप करेंगे। पूरा घर दीवाली मेले की तरह सेट अप किया जाएगा'।हमने सुना है कि कंटस्टेंट के लिए ये लक्जरीज एंजॉय करना आसान नहीं होगा। उन्हें इसके लिए कुछ टास्क परफॉर्म करना पड़ेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today






