Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
أخبار العالم

दुनिया का पहला प्लास्टिक फ्री सुपरमार्केट, ऐसी पैकिंग में मिलेंगे 700 प्रोडक्ट

नीदरलैंड्स की राजधानी एम्सटर्डम में दुनिया का पहला प्लास्टिक फ्री सुपरमार्केट शुरू हुआ है। आर्गेनिक चेन इकोप्लाजा ने ब्रिटिश कैंपेन समूह के साथ मिलकर यह पहल की है। यहां पर 700 से ज्यादा प्रोडक्ट अब प्लास्टिक के बजाय बायोमटेरियल पैकेजिंग में मिलेंगे। स्टोर के लैम्पशेड और शेल्फ भी लकड़ी, कांच और कार्डबोर्ड से बनाए गए हैं। पर्यावरण को नुकसान से बचाने के लिए इकोप्लाजा ने यह शुरुआत की है। जल्द ही पूरे नीदरलैंड्स में अपनी 74 स्टोर पर कंपनी यही सिस्टम लागू करने जा रही है।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें Original Article

مقالات ذات صلة

زر الذهاب إلى الأعلى