Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
أخبار العالم

ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती की दूसरी जमानत याचिका खारिज; कोर्ट ने कहा- यह गंभीर अपराध है और इसकी जांच जरूरी है

  • Hindi Recordsdata
  • Native
  • Maharashtra
  • Rhea Chakraborty Byculla Jail Replace | Sushant Singh Rajput Case Most recent Recordsdata | Mumbai Courses Courtroom Rejects Bollywood Actress Rhea Chakraborty And Showik Chakraborty Bail Plea

रिया जेल में ही रहेंगी: ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती की दूसरी जमानत याचिका खारिज; कोर्ट ने कहा- यह गंभीर अपराध है और इसकी जांच जरूरी है

मुंबई12 घंटे पहले

फोटो बुधवार की है। रिया को उस दिन नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के लॉकअप से भायखला जेल में शिफ्ट किया गया था।
  • रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा- हम अगले हफ्ते हाईकोर्ट में अपील कर सकते हैं
  • नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया चक्रवर्ती को eight सितंबर को गिरफ्तार किया था, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद गिरफ्तार हुईं रिया चक्रवर्ती की जमानत खारिज कर दी गई। उन्हें अब 22 सितंबर तक जेल में रहना होगा। रिया के अलावा, शोविक चक्रवर्ती, अब्दुल बासित, जैद विलात्रा, दीपेश सावंत और सैमुअल मिरांडा की याचिका भी खारिज हो गई। फैसला सुनाते समय जज जेबी गुरव ने कहा कि यह गंभीर अपराध है और इसकी जांच की जरूरत है।

कोर्ट के फैसले पर रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा कि ऑर्डर की कॉपी मिलने के बाद हम आगे के कदम उठाएंगे। हम अगले हफ्ते हाईकोर्ट में अपील कर सकते हैं।

इससे पहले, मुंबई की मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने गुरुवार को फैसला रिजर्व रख लिया था। eight सितंबर को मजिस्ट्रेट कोर्ट में जमानत अर्जी खारिज होने के बाद रिया ने मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में अपील की थी। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया को eight सितंबर को गिरफ्तार किया था। उधर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) रिया के खिलाफ नया केस दर्ज कर सकता है।

अदालत में रिया के वकील की Three दलीलें

1. एनसीबी ने पूछताछ के दौरान रिया पर आरोप कबूलने का दबाव बनाया था।

2. रिया से पूछताछ के दौरान कोई महिला अधिकारी मौजूद नहीं थी।

3. रिया की गिरफ्तारी की जरूरत नहीं थी। उनकी आजादी पर मनमाने तरीके से रोक लगाई गई, उन्हें फंसाया जा रहा है।

रिया की जमानत के खिलाफ एनसीबी की Four दलीलें

1. रिया से पूछताछ के दौरान प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा गया।

2. रिया के खिलाफ इलेक्ट्रॉनिक्स एविडेंस हैं।

3. ड्रग्स मामले में गिरफ्तार कई लोगों ने रिया से संपर्क की बात कबूली है।

4. इस केस में जब्त की गई ड्रग्स की मात्रा भले ही कम है, लेकिन कीमत 1 लाख 85 हजार 200 रुपए है।

एनसीबी ने कैजन इब्राहिम की जमानत रद्द करने की अपील की
ड्रग्स केस में गिरफ्तार कैजन को पहले ही जमानत मिल चुकी है। एनसीबी ने उसकी जमानत रद्द करने के लिए कोर्ट में अर्जी दी है। जांच एजेंसी का कहना है कि कैजन सभी गिरफ्तार आरोपियों के कॉन्टैक्ट में था।

ईडी ड्रग्स केस में पैसों के लेन-देन की जांच कर सकता है
सुशांत केस में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रहा ईडी नया मामला दर्ज कर सकता है। ईडी के एक अफसर का कहना है, “नया केस दर्ज करने के लिए कानूनी सलाह ले रहे हैं। पहले हमने सुशांत के पिता केके सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया था, जो सुशांत के बैंक खाते से पैसे निकालने से जुड़ा था। जबकि, नया मामला एनसीबी की जांच के नतीजों के आधार पर होगा, क्योंकि ड्रग्स मामले में कई गिरफ्तारियां हुई हैं। ईडी ड्रग तस्करी और ड्रग खरीद से कमाए गए पैसे का एंगल भी देखेगा।”

0

مقالات ذات صلة

زر الذهاب إلى الأعلى