أخبار العالم
पुलिस ने विधायक से ढाई घंटे में पूछे 40 सवाल, कहा- नहीं किया सहयोग

शाम साढ़े पांच बजे विधायक राजेश ऋषि वकील के साथ सिविल लाइंस थाने पहुंचे। विधायक ने पहुंचते ही देर से पहुंचने पर खेद व्यक्त किया और फिर एक रूम में पूछताछ शुरू हुई। घटना वाली रात सीएस के साथ क्या, क्यों और किस वजह से हुआ इसे लेकर विधायक से कई सवाल पूछे गए। इस पर पुलिस ने कहा विधायक ने जांच में ज्यादा सहयोग नहीं किया और अधिकतर सवाल के जवाब हां और ना में ही दिए।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें Original Article




