एक म्यूजिक वीडियो के कारण यू-ट्यूब होने लगा हैंग, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

एंटरटेनमेंट डेस्क. आम तौर पर कोई वीडियो यूट्यूब पर अपलोड होने के बाद वायरल होता है, लेकिन एक वीडियो अगर यूट्यूब ही स्लो कर दे, तो क्या कहेंगे? मशहूर अमेरिकन सिंगर और सॉन्गराइटर एरिआना ग्रैंड ने हाल ही में अपना नया म्यूजिक वीडियो 'थैंक यू नेक्स्ट' रिलीज किया। यू-ट्यूब पर अपलोड होते ही इसने न सिर्फ व्यूज़ का नया रिकॉर्ड बनाया बल्कि हालात ऐसे बने कि यू-ट्यूब को ट्वीट कर बताना पड़ा कि इस वीडियो की वजह से प्लेटफॉर्म की स्पीड धीमी पड़ गई है। वीडियो व्यू का नया रिकॉर्ड…
वीडियो के अपलोड होते ही यूट्यूब पर हंगामा मच गया। ऐसा पहली बार हुआ कि महज 35 मिनिट के अंदर किसी वीडियो को 1 मिलियन यानी दस लाख व्यूज मिले। 16 घंटे में वीडियो को 40 मिलियन यानी चार करोड़ व्यूज मिले। यूट्यूब की हाल तो ये हो गई कि इस वीडियो के नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करना मुश्किल हो गया। लोगों के कमेंट पोस्ट होने में टाइम लगने लगा। खुद यूट्यूब ने ट्वीट कर बताया – थैक यू नेक्स्ट वीडियो इतना अच्छा है कि इसने इंटरनेट को तोड़ दिया ( या कम से कम इसके कारण यूट्यूब पर कमेंट करने में टाइम लग रहा है)यूट्यूब के मुताबिक, वीडियो पर एरिना के फैंस ने 5 लाख से ज्यादा मैसेज पोस्ट किए हैं जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। म्यूजिक वीडियो चार्टबस्टर्स में नंबर 1 पोजिशन पर है और हॉट 100 लिस्ट में भी शामिल है। इस म्यूजिक वीडियो को फास्टेस्ट वीडियोज की लिस्ट में भी शामिल किया गया है।
क्या है वीडियो में
एरिआना ने इस म्यूजिक वीडियो में फेमस हॉलीवुड फिल्म्स मीन गर्ल्स, ब्रिंग इट ऑन, लीगली ब्लॉन्ड और 13 गोइंग 30 के कुछ सीन्स पर एक्टिंग की है। वीडियो की थीम 'सेल्फ लव' है और एरिना ने इसमें एक्स-बॉयफ्रेंड्स का जिक्र भी किया है। हॉलीवुड स्टार क्रिस जेनर सहित कई सेलेब्स ने इसमें कैमियो भी किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today





