Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
أخبار العالم

साजिद खान पर ऑडिशन के बहाने गलत तरीके से छूने तो सुभाष घई पर एक्ट्रेस ने लगाए थे जबरदस्ती किस करने के आरोप

जब सेक्सुअल हैरेसमेंट केस में फंसे फिल्ममेकर्स: साजिद खान पर ऑडिशन के बहाने गलत तरीके से छूने तो सुभाष घई पर एक्ट्रेस ने लगाए थे जबरदस्ती किस करने के आरोप

11 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

साजिद खान पर 2018 में उनकी असिस्टेंट डायरेक्टर सलोनी चोपड़ा ने हैरेसमेंट के आरोप लगाए थे। वहीं, एक्ट्रेस केट शर्मा ने सुभाष घई पर एक पार्टी में जबरन किस करने का इल्जाम लगाया था।

बॉलीवुड डायरेक्टर साजिद खान एक बार फिर विवादों में है। मुंबई में रहने वाली डिंपल पॉल नाम की एक मॉडल ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मॉडल का कहना है कि अपनी फिल्म ‘हाउसफुल’ में रोल देने के नाम पर साजिद ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी और गंदी बातें की थीं।

डिंपल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘इससे पहले कि लोकतंत्र मर जाए और अभिव्यक्ति की आजादी ना रहे, मुझे लगा कि मुझे भी बोलना चाहिए।’

इससे पहले भी 6 महिलाएं साजिद पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगा चुकी हैं। 2018 में मीटू मूवमेंट के तहत साजिद पर उनकी पूर्व असिस्टेंट डायरेक्टर और एक्ट्रेस सलोनी चोपड़ा ने सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। सलोनी का कहना था कि साजिद ने उनसे बिकिनी फोटोज मांगे। कई बार गलत जगह छुआ।

सलोनी के अलावा एक्ट्रेस अहाना कुमरा, एक सीनियर जर्नलिस्ट, मॉडल-एक्ट्रेस रेशेल व्हाइट, एक्ट्रेस सिमरन सूरी और प्रियंका बोस भी साजिद पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगा चुकी हैं।

साजिद से पहले भी कई फिल्ममेकर्स पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लग चुके हैं। एक नजर ऐसे ही नामों पर…

1) राजकुमार हिरानी

फिल्म इंडस्ट्री के सबसे टॉप डायरेक्टर्स में से एक राजकुमार हिरानी के फैंस को सबसे ज्यादा हैरानी तब हुई, जब उनका नाम 2018 में मीटू मूवमेंट में लिया गया। उनकी फिल्म संजू की एक असिस्टेंट डायरेक्टर ने ही उनपर मीटू का आरोप लगाया था, जिसे उन्होंने गलत बताया था। इस मामले को ज्यादा हवा नहीं मिल पाई, क्योंकि आरोप लगाने वाली लड़की ने न तो कभी कोई पुलिस शिकायत दर्ज कराई और न ही कोर्ट का सहारा लिया।

2) विकास बहल

क्वीन और सुपर-30 जैसी फिल्मों के निर्देशक विकास बहल पर उनकी पुरानी कंपनी में काम करने वाली लड़की ने मीटू मूवमेंट के तहत 2018 में मोलेस्टेशन का आरोप लगाया था। बाद में लड़की ने केस को आगे ले जाना जरूरी नहीं समझा जिसके बाद विकास को उनकी सहयोगी कंपनी रिलायंस एंटरटेनमेंट ने इस मामले में क्लीन चिट दे दी थी।

मीटू में नाम सामने आने पर विकास को बतौर डायरेक्टर सुपर-30 में क्रेडिट नहीं दिया गया था लेकिन क्लीन चिट मिलने के बाद उन्हें फिल्म में क्रेडिट दे दिया गया था।

3) मुकेश छाबड़ा

डायरेक्टर और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा पर कई महिलाओं ने मीटू के तहत आरोप लगाए थे। इसके बाद उन्हें उनकी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘दिल बेचारा’ से हटा दिया गया था।

बाद में मुकेश को भी क्लीन चिट मिल गई और वो फिल्म से वापस जुड़ गए थे। यह फिल्म सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म साबित हुई थी। 24 जुलाई को इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉट स्टार पर रिलीज किया गया था।

4) सुभाष कपूर

2014 में एक्ट्रेस गीतिका त्यागी ने सुभाष कपूर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था और इस मामले में अब तक उन्हें क्लीन चिट नहीं मिली है। ‘आत्मा’ ‘वन बाई टू’ और ‘व्हाट द फिश’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी गीतिका त्यागी ने 2014 में खुद सुभाष कपूर को थप्पड़ मारने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस वीडियो में सुभाष पछताते नजर आ रहे थे।

यह मामला मई 2012 का है, जिसके डेढ़ साल बाद यानी 2014 में गीतिका ने सुभाष और उनके सहयोगी दानिश रजा के खिलाफ वर्सोवा पुलिस स्टेशन (मुंबई) में FIR दर्ज कराई थी। त्यागी ने कहा था कि सुभाष और दानिश मई 2012 के एक दिन उनके घर आए और उनका रेप करने की कोशिश की।

त्यागी ने यह भी कहा था कि सुभाष ने उस वक्त शराब पी रखी थी। पुलिस ने आईपीसी की धारा 354, 501 और 34 के तहत केस दर्ज किया था।

5) विवेक अग्निहोत्री

तनुश्री दत्ता ने डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। चॉकलेट, हेट स्टोरी और जिद जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके अग्निहोत्री को लेकर तनुश्री ने 2018 में एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने उन्हें कपड़े उतारकर इरफान खान के सामने डांस करने को कहा था।

तनुश्री की मानें तो विवेक ऐसा इसलिए कराना चाहते थे ताकि इरफान को एक्टिंग करने में मदद मिल सके। तनुश्री ने इस दौरान यह भी बताया था कि चॉकलेट के सेट पर उनकी मदद करने के लिए सुनील शेट्टी और इरफान खान आगे आए थे। दोनों ने मिलकर विवेक के सुझाव का विरोध किया था।

6) सुभाष घई

मीटू कैंपेन के तहत फिल्ममेकर सुभाष घई पर सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप लगे थे। एक्ट्रेस केट शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा था, सुभाष घई ने उन्हें बर्थडे पार्टी में बुलाया था। केक काटने के बाद सुभाष ने सबके सामने केट से बॉडी मसाज देने के लिए कहा।

इसके बाद सुभाष ने एक कमरे में बात करने के लिए बुलाया और जबरदस्ती किस करने की कोशिश करने लगे। हालांकि, बाद में केट ने अपनी शिकायत वापस ले ली थी और मुंबई पुलिस से कहा था कि वह मामले को और आगे नहीं बढ़ाना चाहती हैं जिसके बाद घई को क्लीन चिट मिल गई थी।

सुभाष घई पर एक अन्य महिला ने भी रेप का आरोप लगाया था। 2018 में उसने सुभाष घई पर शराब में ड्रग्स मिलाकर रेप करने का आरोप लगाया था। महिला का दावा था कि वह सुभाष घई के साथ काम करती थी। घई ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताकर कहा था कि #MeToo फैशन बन गया है। मुझे इस आंदोलन में अपना नाम जोड़े जाने पर बहुत पीड़ा है।

0

مقالات ذات صلة

زر الذهاب إلى الأعلى