कंगना ने खुद को क्षत्राणी बताया तो अनुराग बोले- तू ही इकलौती मणिकर्णिका है चली जा, चीन पर चढ़ाई कर दे; कंगना बोलीं- इतने मंदबुद्धि कब से हो गए?
Hindi NewsEntertainmentBollywoodKangana Ranaut VS Bollywood; This Time Anurag Kashyap Hits On Kangana With Hilarious Tweets And Acknowledged To Run Her LACअब कंगना vs अनुराग कश्यप:कंगना ने खुद को क्षत्राणी बताया तो अनुराग बोले- तू ही इकलौती मणिकर्णिका है चली जा, चीन पर चढ़ाई कर दे; कंगना बोलीं- इतने मंदबुद्धि कब से हो गए?एक दिन पहलेकॉपी लिंककंगना रनोट एक तरफ और पूरा बॉलीवुड एक तरफ, इन दिनों कंगना का पंगा हर किसी से हो रहा है। इसी बहती गंगा में अनुराग कश्यप भी हाथ धोने उतर गए। कंगना के क्षत्राणी वाले ट्वीट पर अनुराग ने उन पर तंज कसते हुए चीन पर चढ़ाई करने कहा। इस पर कंगना ने भी पलटवार करते हुए उन्हें मंदबुद्धि कह दिया। हालांकि यह पहला मौका नहीं था जब दोनों के बीच ट्वीट वॉर हो रहा है। मौजूदा मुद्दे से पहले दोनों जुलाई 2020 में भी भिड़ चुके हैं।ये है कंगना v/s अनुराग की बानगीठीक है मैं बॉर्डर पे जाती हूँ आप अगले अलिम्पिक्स में चले जाना, देश को गोल्ड मडेलस चाहिए हा हा हा यह सब कोई बी ग्रेड फ़िल्म नहीं है जहां कलाकार कुछ भी बन जाता है, आप तो मेटफ़ॉर्ज़ को लिटरली लेने लगे, इतने मंदबुद्धि कबसे हो गए, जब हमारी दोस्ती थी तब तो काफ़ी चतुर थे? https://t.co/TZVAQeXJ43— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 17, 2020फिर लम्बी चलने वाली है जुबानी जंगकंगना ने अपने ट्वीट में अनुराग से यह सवाल भी पूछा है कि वे दोनों जब अच्छे दोस्त थे, तब तो अनुराग काफी इंटेलिजेंट थे, फिर उनकी वह चतुराई कहां गई, जो उन्होंने इस तरह का बयान दिया है। इन दोनों के इस ट्वीट वॉर का अंत जल्दी नहीं होने वाला है। ये दोनों इस बार भी ट्विटर पर एक-दूसरे की छिछालेदर करने वाले हैं।संगत का असर है ??? warna koi भी additional particular honorable insan chappal leke दर दर नहीं भटकता. Kuch toh हिल गया है. Briefly गड़बड़ होगयी सीटी बज गयी ? तिनक धिन दा— Nirvana Rajput (@NirvanaRajput) September 17, 2020ढाई महीने पहले भी हुआ था आमना-सामनाइसके पहले इन दोनों का सामना ढाई महीने पहले जुलाई में हुआ था। जब अनुराग ने कंगना का एक इंटरव्यू क्लिप शेयर करते हुए लिखा था- कल कंगना का इंटरव्यू देखा। एक समय में मेरी बहुत अच्छी दोस्त हुआ करती थी। मेरी हर फ़िल्म पे आके मेरा हौसला भी बढ़ाती थी। लेकिन इस नयी कंगना को मैं नहीं जानता। और अभी उसका यह डरावना इंटर्व्यू भी देखा जो मणिकर्णिका की रिलीज़ के बिलकुल बाद का है।0





