Last Updated: December 20, 2025, 20:29 IST Bihar Jharkhand News Today LIVE: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सासू मां का निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं. उधर, भाजपा नेता नितिन नबीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. देखें बिहार-…और पढ़ें बिहार-झारखंड समाचार लाइव. Bihar Jharkhand News Today LIVE: भोजपुर जिले में एक बार फिर से बेलगाम रफ्तार का कर देखने को मिला है. सड़क हादसे में एक अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के दुलारपुर गांव के पास बाइक सवार ने नातिन के छठियार में जा रहे साइकिल सवार को टक्कर मार दी. हादसे में उनकी मौत हो गई. इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. उधर, गयाजी में गोलीबारी का वीडियो सामने आया. 5 दिन पूर्व बुनियादगंज थाना क्षेत्र के जोड़ा मस्जिद में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हुई थी मारपीट और गोलीबारी का वीडियो वायरल हो गया.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सासू मां का निधन हो गया. सीएम नीतीश पटना स्थित बांस घाट पहुंचे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उनके बेटे निशांत कुमार बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी भी पहुंचे हैं. विद्यावती देवी लंबे समय से बीमार थीं. आईजीआईएमएस में भर्ती थीं, कल बीती शाम 6:40 पर उनका निधन हो गया. 90 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन ने पहली बार पीएम मोदी से मुलाकात की. उन्होंने सोशल मीडिया हेंडल एक्स पर तस्वीर शेयर की.
वैशाली से बड़ी खबर सामने आई. बिदुपुर थाना क्षेत्र के चेचर वार्ड नंबर 3 में उस वक्त सनसनी फैल गई जब घर से 400 मीटर दूर आम के बगीचे में एक युवक का शव खून से लथपथ हाल में मिला. जिसकी सूचना मिलते ही गांव में अफरा तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची बिदुपुर थाना की पुलिस और फोरेंसिक की टीम ने जांच पड़ताल शुरू की. मृत युवक की पहचान चेचर गांव निवासी स्वर्गीय तुलकेश्वर सिंह के 40 वर्षीय बेटे मिथलेश कुमार सिंह के रूप में हुई.
पूर्वी चंपारण में किसान मौसम की मार के साथ-साथ अब खाद की किल्लत की मार भी झेलने को मजबूर हैं. रबी (गेहूं, आलू) की फसल की मौसम में यूरिया की किल्लत पूरे जिले में बढ़ गई है. किसानों को खाद्य उर्वरक माफिया 400-500रुपये प्रति बोरी यूरिया ब्लैक में बेच रहे हैं. यूरिया की जमकर कालाबाजारी हो रही है कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी इस खेल में खाद माफिया का भरपूर सहयोग कर रहे हैं. ज्यादातर मोतिहारी जिले के यूरिया नेपाल में तस्करी कराई जा रही है. किसानों ने जिला प्रशासन पर ही मिली-भगत करके खाद की कालाबाजारी करवाने का आरोप भी लगाया है. किसान चंद्र राम, अकलू भगत, रामप्रवेश शाह ने आरोप लगाते हुए कहा हम लोग 400 से ₹500 में यूरिया खरीद रहे हैं. खाद दुकानदार रात के अंधेरे में 363 रुपए की बजाय 500 में यूरिया बेच रहा है. जिला कृषि प्राधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि इस तरह के मामले सामने आए हैं. जल्द ही कालाबाजारी करने वाले खाद दुकानदारों पर एफआईआर दर्ज की जाएगी. उधर, मोतिहारी में अतिक्रमण पर प्रशासन का पीला पंजा चलाया गया. शुक्रवार को मोतिहारी शहर के गांधी चौक के पास मीना बाजार, मोती झील के साथ-साथ कई इलाकों में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सालों से सरकारी जमीन पर कब्जा कर दुकान खोलने का काम किया गया था. जिसकी जानकारी जिला प्रशासन और नगर निगम को मिली थी. वहीं, कोर्ट के निर्देश के बाद पूरी अतिक्रमण वाली जगह को खाली कराया गया. December 20, 202520:29 IST हजारीबाग के धरमपुर गांव में कड़ाके की ठंड के बीच झाड़ियों के बीच मिली नवजात बच्ची हजारीबाग: कड़ाके की ठंड में झाड़ियों के बीच नवजात बच्ची के मिलने की सूचना आई है. यह घटना टाटीझरिया प्रखंड के धरमपुर गांव की बताई जा रही है. मिली जानकारी के मुताबिक,लावारिस मासूम स्वास्थ्य उपकेंद्र के पीछे मिली है. तभी उसके गांव के निवासी बिरेन्द्र हलवाई ने देखा और उसे उठाकर गोद में ले लिया. नवजात की हालत गंभीर बताई जा रही है. फिलहाल उसे गंभीर हालत में हजारीबाग के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों की निगरानी में नवजात का इलाज किया जा रहा है. वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर बीडीओ ने संज्ञान लेते हुए कहा है कि नवजात को बाल कल्याण समिति (CWC) को सौंपा दिया जाए.
December 20, 202519:43 IST हिजाब विवाद को लेकर शशि थरूर ने दिया बयान, कहा- ‘ये ठीक नहीं है’ पटना: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हुए हमलों की खबरों पर कहा, ‘इस तरह की भीड़ का राज नहीं चलना चाहिए. संसदीय स्थायी समिति ने भी कहा है कि हम बांग्लादेश के साथ अच्छे रिश्ते चाहते हैं, और वहां शांति बनी रहनी चाहिए. वहां फरवरी में चुनाव भी होने वाले हैं और हम चाहते हैं कि वहां लोकतंत्र वापस आए, लेकिन जिस तरह से वहां हालात चल रहे हैं, वह बहुत चिंताजनक है. इस तरह की स्थिति दोनों देशों के लिए अच्छी नहीं है; हम वहां शांति चाहते हैं.’ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक महिला का हिजाब हटाने की कोशिश करते हुए वायरल वीडियो पर उन्होंने कहा, ‘मुसलमान महिलाओं समेत सभी महिलाओं को सम्मान देना चाहिए, उस हिसाब से ये ठीक नहीं है’.
#WATCH | पटना, बिहार: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हुए हमलों की खबरों पर कहा, “इस तरह की भीड़ का राज नहीं चलना चाहिए… संसदीय स्थायी समिति ने भी कहा है कि हम बांग्लादेश के साथ अच्छे रिश्ते चाहते हैं, और वहां शांति बनी रहनी चाहिए। वहां फरवरी में चुनाव… pic.twitter.com/xsuK1ss1JU — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 20, 2025
December 20, 202519:04 IST Patna News: मांझी के बयान पर बोले मुकेश सहनी- ‘लोकतंत्र खत्म करने में लगी है बीजेपी’ पटना: VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा, ‘भाजपा और उनके सहयोगी दल लोकतंत्र खत्म करने में लगी हुई है. बाबा साहब अंबेडकर ने इस देश में सभी को वोट देने का अधिकार दिया है. बिहार चुनाव में भाजपा आखिरी वक्त में योजना लेकर आई और उसने महिलाओं के खातों में 10 हजार रुपए डालने शुरू कर दिए. इससे उन्होंने बिहार में जनादेश अपने पक्ष में किया था. अब देश की जनता को सोचने की आवश्यकता है.’
#WATCH पटना: VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा, “भाजपा और उनके सहयोगी दल लोकतंत्र खत्म करने में लगी हुई है। बाबा साहब अंबेडकर ने इस देश में सभी को वोट देने का अधिकार दिया है… बिहार चुनाव में भाजपा आखिरी वक्त में योजना लेकर आई और उसने महिलाओं के खातों में 10 हजार रुपए डालने शुरू कर… pic.twitter.com/5lPuH5SZuB — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 20, 2025
December 20, 202517:38 IST Jharkhand News: निशिकांत दुबे ने VB-G-RAM-G बिल को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना देवघर: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने VB-G-RAM-G बिल पास होने पर कहा, ‘इस देश में संसद ने जो कानून पास किए हैं, उसे लागू करना राज्य का विषय है. यह बड़ा सवाल है कि वे (विपक्ष) गरीबों को पैसा देना चाहते हैं या नहीं? MGNREGA में भ्रष्टाचार था या नहीं? हमने कहा है कि प्रत्येक क्षेत्र में लोकपाल होगा.’
#WATCH देवघर, झारखंड: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने VB-G-RAM-G बिल पास होने पर कहा, “इस देश में संसद ने जो कानून पास किए हैं, उसे लागू करना राज्य का विषय है। यह बड़ा सवाल है कि वे(विपक्ष) गरीबों को पैसा देना चाहते हैं या नहीं? MGNREGA में भ्रष्टाचार था या नहीं?… हमने कहा है कि… pic.twitter.com/8PMJGFbBcY — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 20, 2025
December 20, 202517:00 IST Patna News: नित्यानंद राय ने इस अंदाज में किया बिहार बीजेपी के नए अध्यक्ष का स्वागत पटना: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, ‘भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, भाजपा की वैचारिक धरती की उपज हैं. कर्मठ, परिश्रमी व धेय के पक्के हैं. भाजपा बिहार प्रदेश संगठन पहले से भी सुदृढ़ रहा है लेकिन इनके नेतृत्व, मार्गदर्शन में बिहार के लाखों-लाख कार्यकर्ता भाजपा को और सुदृढ़ व सबल बनाने में दिन-रात लगेंगे. बिहार में भाजपा नई ऊंचाईयों को प्राप्त करेगी और हमारे नए प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा एक नए आयाम को प्राप्त करेगी.’
#WATCH | पटना, बिहार: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, “भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, भाजपा की वैचारिक धरती की उपज हैं। कर्मठ, परिश्रमी व धेय के पक्के हैं। भाजपा बिहार प्रदेश संगठन पहले से भी सुदृढ़ रहा है लेकिन इनके नेतृत्व, मार्गदर्शन में बिहार के… https://t.co/5C2L80ZyHP pic.twitter.com/YkhEH3E02I — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 20, 2025
December 20, 202516:18 IST weather update: मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने बताया दिल्ली समेत बिहार-झारखंड में कैसा रहेगा मौसम IMD वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा, ‘सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आने वाले 3 से 4 दिन उत्तर भारत को प्रभावित करेगा. इसके प्रभाव से हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बर्फबारी चलती रहेगी. भारी बर्फबारी का भी अनुमान है जो कश्मीरी घाटी में हो सकती है. आने वाले तीन दिनों में उत्तरी भाग के मैदानी इलाकों में भी हल्की वर्षा हो सकती है. इस समय उत्तर भारत में जो मौसम चल रहा है, उसके तहत काफी दिनों से घने कोहरे की परत बनी हुई है. यह पंजाब से लेकर, बिहार और झारखंड तक फैली है. इसके मद्देनजर हम काफी दिनों से खासकर उत्तर प्रदेश के लिए रेड अलर्ट दे रहे हैं. हमारा अनुमान है कि वहां आज भी ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी. दिल्ली NCR के लिए हमारा अनुमान है कि घना और बहुत घना कोहरा रहेगा.’
#WATCH | दिल्ली: IMD वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा, “सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आने वाले 3 से 4 दिन उत्तर भारत को प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव से हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बर्फबारी चलती रहेगी। भारी बर्फबारी का भी अनुमान है जो कश्मीरी घाटी में हो सकती है। आने वाले तीन दिनों में… pic.twitter.com/zKiWZ2POzo — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 20, 2025
December 20, 202515:39 IST Jehanabad News: जमीनी विवाद बेटों ने पिता को गोली मारी जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र के मिश्र बीघा गांव में एक व्यक्ति को गोली मार दी गई. संपत्ति विवाद की वजह से दो बेटों पर ही गोली मारने का आरोप लगा है. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल राजू यादव को जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया. राजू के छाती, पेट, कमर और पैर में अलग-अलग चार जगह पर गोली लगी है. प्राथमिक इलाज के बाद जहानाबाद सदर अस्पताल से राजू यादव को पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि राजू ने दो शादियां की है. गोली मारने का आरोप पहली बीवी के दोनों बेटों पर लगा है.
December 20, 202514:27 IST Jharkhand News झारखंड के मंत्री ने सीएम नीतीश पर साधा निशाना जामताड़ा स्थित आवास में मीडिया से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि बिहार में जो घटना घटित हुआ है, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा जिस प्रकार एक मुस्लिम अल्पसंख्यक बच्ची के साथ उनके पहनावा हिजाब है उसे नीचे खींच रहा है. हिजाब को खोल देना कहीं ना कहीं नारी का अपमान है. यह मातृ शक्ति का अपमान है. इस प्रकार से बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में बहुत गलत संदेश गया है. इसको देखकर मैं भी मर्माहत हूं क्योंकि मैं एक स्वास्थ्य मंत्री हूं. गरीब होना, अल्पसंख्यक होना पाप नहीं है लेकिन सबसे बड़ी बात है गरीब अल्पसंख्यक मां-बाप अपने बच्चों को पढ़ाता है. नियुक्ति पत्र वितरण के समय इस प्रकार का हिजाब खींच लेना कितनी शर्मनाक घटना है. यह एक निंदनीय घटना है. वहां के मुख्यमंत्री ने नारी का अपमान किया है. हम झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री होने के नाते हमने यह फैसला किया है कि उस बच्ची को हमारी सरकार के द्वारा मान सम्मान के साथ 3 लाख सैलरीॉ, मनचाही पोस्टिंग और एक फ्लैट के साथ उनका सरकारी नौकरी देने का फैसला किए हैं. हमारी सरकार सुशासन की सरकार है. निश्चित तौर पर किसी भी धर्म और किसी भी बच्ची के साथ जहां भी ऐसा घटना घटित होगी. सबसे पहले वहां इरफान अंसारी आएगा. हमने उस बच्ची को खुला ऑफर दिया है. नौकरी ज्वॉइन करने का. हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों से उनको नियुक्ति पत्र देंगे. मान सम्मान और इज्जत देंगे और बिहार में जो अपमान हुआ है उसकी भरपाई तो नहीं कर पाएंगे, लेकिन ये जान लें कि झारखंड में सभी लोगों को पूर्ण रूप से सम्मान दिया जाता है.
December 20, 202513:29 IST Simdega News: तेज रफ्तार कार ने 4 छात्राओं को मारी टक्कर सिमडेगा सदर थाना क्षेत्र के मातरामेटा रोड में एक तेज रफ्तार कार ने उर्सलाइन कॉन्वेंट स्कूल जा रहे हैं चार छात्राओं को जोरदार टक्कर मारकर फरार हो गई. बताया गया कि चारों छात्रा लठ्ठखमण की तरफ से साइकिल से स्कूल की तरफ जा रही थीं. इसी दौरान मातरामेटा रोड में मुंशी चौक के पास एक कार उन्हें पीछे से धक्का मारते हुए फरार हो गई. घटना में अनामिका कुमारी, अल्पना सोरेन, अनुष्का लुगुन, ज्योति सपना केरकेट्टा नामक चारों छात्रा घायल हो गईं. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल छात्राओं को सदर अस्पताल लाया गया, जिसमें अनामिका कुमारी की गंभीर हालत देख उसे प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया.
December 20, 202513:10 IST Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में ई-रिक्शा की कलर कोडिंग, अलग-अलग रूट फिक्स बिहार के मुजफ्फरपुर में जाम की समस्या से निजात दिलाने को लेकर आज से शहर में कई बड़े बदलाव कर दिए गए हैं. आज से शहर में चलने वाले ऑटो और ई रिक्शा कलर कोडिंग के हिसाब से चलेंगे उनके लिए अलग-अलग जोन और रूट निर्धारित कर दिए गए हैं. जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार द्वारा ऑटो ई-रिक्शा तिपहिया वाहन के ट्रायल रन का मुजफ्फरपुर स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया. इस नई व्यवस्था के तहत 4800 ऑटो ई-रिक्शा तिपहिया वाहन का कलर कोडिंग किया गया है जिसमें 4200 वाहन का कोडिंग कर रूट का निर्धारण किया गया है. 600 वाहन का ह्वाइट रंग में कलर कर फ्री जोन में रखा गया है. यानी 600 वाहन को रिजर्व रखा गया है. पूरे शहर को 4 जोन में विभक्त कर, 20 रूट का निर्धारण किया गया है. दो सप्ताह तक इस कार्य को सुव्यवस्थित करने का निर्देश दिया गया है.
December 20, 202511:09 IST Chhapra News: छपरा का तापमान 10 डिग्री के नीचे लुढ़का पारा, ठंड का कहर जारी छपरा के लोग भी ठंड से परेशान हैं. यहां तापमान 10 डिग्री के नीचे चला गया है जिसके कारण लोगों की परेशानियां बढ़ती नजर आ रही हैं. सड़कों पर घना कोहरा छाया हुआ है जिसके कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक एक जैसे हालात बने हुए हैं.
December 20, 202510:05 IST Nitish Kumar News: सीएम नीतीश की सासू मां का निधन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सासू मां का निधन हो गया. सीएम नीतीश पटना स्थित बांस घाट पहुंचे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उनके बेटे निशांत कुमार बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी भी पहुंचे हैं. विद्यावती देवी लंबे समय से बीमार थीं. आईजीआईएमएस में भर्ती थीं, कल बीती शाम 6:40 पर उनका निधन हो गया. 90 साल की उम्र में अंतिम सांस ली.
December 20, 202510:03 IST Siwan News: सीवान में जनसुनवाई, एसपी सुन रहे लोगों की समस्याएं नई सरकार के गठन के बाद सरकार अपराध को लेकर सख्त है. अपराध पर अंकुश पाई जा सके जिसको लेकर कई तरह के निर्देश दी जा रही है. पुलिस मुख्यालय के आदेश के बाद सीवान SP विक्रम सिहाग जनता के बीच जा रहे हैं जनता के दरबार में जा रहे हैं अपराध को लेकर फीडबैक ले रहे हैं समस्याओं को सुन रहे हैं ताकि सीवान में अपराध पर अंकुश लगाई जा सके. सीवान के मुफसिल थाना में सीवान एसपी जनता के बीच पहुंचे. जहां जनप्रतिनिधि सामाजिक लोग और फरियादी पहुंचे हैं. जनता की समस्याओं को सुना. क्षेत्र में किस तरह का आपराधिक गतिविधि है जानकारी ली. वहीं, जनता से सहयोग की अपील की है.
December 20, 202508:59 IST Siwan News: कार एक्सीडेंट में 4 घायल सीवान के युवक कार से यूपी जा रहे थे तभी सोहनपुर के पास उनकी कार सड़क हादसे का शिकार हो गई. इन युवकों की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई. बताया जा रहा है कि आगे कुछ बच्चे थे बच्चे को बचाने के चक्कर में ये हादसा हुआ. तस्वीर में भी साफ देख सकते हैं किस तरह कार तेज अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर बीच सड़क पर आ गई. कार में बैठे चार युवक सीवान जिले के गुठनहीं का रहने वाले बिट्टू, गोलू, पवन और अजीत हैं. हादसे से कार में बैठे सभी युवा घायल हो बताए जा रहे हैं. अब हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. यह सभी कार से यूपी जा रहे थे तभी सोहनपुर गांव के पास इनकी कार अनियंत्रित हो गई और जाकर एक पेड़ में टकरा गई. इस हादसे में कार में बैठे चारों युवक घायल हुए हैं. इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है. घटना के बाद अगल-बगल के लोग दौड़कर कार से सभी को बाहर निकाला.
December 20, 202507:54 IST Patna News: दानापुर रेलवे की कोहरे ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी, दर्जनों ट्रेनें 8–10 घंटे लेट दानापुर रेलवे कि भीषण कोहरे के कारण रेल परिचालन पूरी तरह प्रभावित हो गया है. कोहरे की वजह से दर्जनों ट्रेनें 8 से 10 घंटे तक देरी से चल रही हैं. ट्रेनें लेट होने के कारण यात्रियों को पूरी रात प्लेटफॉर्म पर ही गुजारनी पड़ी. ठंड और कुहासे के बीच यात्री प्लेटफार्म पर सोते और ठिठुरते नजर आए. यात्रियों का आरोप है कि रेलवे प्रशासन की ओर से कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई. न तो अतिरिक्त प्रतीक्षालय की सुविधा मिली और न ही कंबल या चाय-पानी जैसी कोई मदद. बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सबसे अधिक परेशान दिखे.
December 20, 202507:47 IST Patna News: कड़ाके सर्दी और कोहरे ने थाम दी रफ्तार दानापुर में आज प्रचंड ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया. सुबह से ही कुहासे और ठंडी हवा के कारण हालात काफी कठिन बने हुए हैं. घने कोहरे की वजह से दृश्यता घटकर लगभग 100 मीटर रह गई है, जिससे सड़क और रेल यातायात पर भी असर पड़ा है. आज दानापुर का न्यूनतम तापमान करीब 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. हवा में नमी अधिक होने के कारण ठंड का असर और ज्यादा महसूस किया जा रहा है. कड़ाके की ठंड के चलते लोग केवल जरूरी काम और कार्यालय जाने के लिए ही घरों से बाहर निकलने को मजबूर हैं. सुबह-शाम बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक ठंड और कोहरे से राहत नहीं मिलने की संभावना जताई है. लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.
December 20, 202507:39 IST Bhagalpur News: भागलपुर में कड़ाके की ठंड, डीएम ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल भागलपुर में भी शीतलहर की स्थिति बनी हुई है. ठंडी हवा के कारण कनकनी बढ़ गई बढ़ गई है. ऐसे में रिक्शा चालाक और पुटपाथ पर खुले आसमान में रात बिताने वालों को सबसे जायदा परेशानी हो रही है. भागलपुर जिला प्रशासन की ओर से जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया. देर रात भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी अधिकारी के साथ चौक चौराहों पर जरूरतमंदों से बात की और उनका हाल जाना. जिलाधिकारी नें ठंड के मौसम में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की.
December 20, 202507:38 IST Nawada News: नवादा में सड़क दुर्घटना, डिवाइडर से टकराई कार, 1 की मौत नवादा में भीषण सड़क हादसा हो गया. सड़क दुर्घटना में टोल प्लाजा में काम करने वाले मैनेजर की मौत हो गई. रजौली अनुमंडल स्थित करीगांव टोल प्लाजा में काम करने वाले टोल मैनेजर सुमित चौधरी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. टोल मैनेजर मैनेजर सुमित चौधरी यूपी के मेरठ जिले के रहने वाले थे और लगभग 2 साल से रजौली टोल प्लाजा में काम कर रहे थे. वह कंपनी के काम से अपने एक कर्मी के साथ नवादा आ रहे थे. मगर एनएच 20 पर उनके वाहन का संतुलंत बिगड़ जाने पर उनकी स्कॉर्पियो डिवाइडर से जा टकराई जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. उनके साथ रहे एक कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए. जिनका निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है. इनकी भी हालत गंभीर बनी हुई है. मैनेजर की मौत हो जाने के बाद कंपनी के अधिकारियों ने उनके परिजनों को इसकी सूचना दी. जहां परिजन के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया.
Location : Patna, Patna, Bihar First Published : December 20, 2025, 07:34 IST homebihar LIVE: भोजपुर में सड़क हादसा, एक की मौत, गयाजी में गोलीबारी का वीडियो वायरल