Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
فيديو

एकता कपूर ने हिना खान और चैनल के बीच कराई सुलह?



सोनाली जोशी पितले

'कसौटी जिंदगी की 2' के नए प्रोमो में एकता कपूर ने नई कोमोलिका को इंट्रोड्यूस कर दिया है, जो कि हिना खान हैं। हिना अपने कमबैक शो में नए लुक में दिखाई दे रही हैं। यह शो उसी चैनल पर आ रहा है जिसके सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में उन्होंने कई सालों तक अक्षरा का रोल किया था। अगर खबरों पर यकीन किया जाए तो एकता ने ही दोनों के बीच रिश्ते ठीक करवाए हैं।

सूत्रों के अनुसार, 'हिना चैनल के सीरियल में लीड रोल प्ले कर रही थीं लेकिन, उन्होंने शो को छोड़कर बिग बॉस ज्वॉइन कर लिया। चैनल चाहता था कि हिना विरोधी चैनल के शो में काम न करें लेकिन, हिना ने ऐसा नहीं किया और दोनों के बीच रिश्ते बिगड़ गए। इसलिए जब एकता कपूर उसी चैनल पर हिना को कोमोलिका के रोल में लेना चाहती थीं तो उन्होंने दोनों के बीच पैच अप करवाया। दोनों के बीच चीजें सुलझ गई और यहां तक कि हिना ने चैनल के अवॉर्ड सेरेमनी में भी भाग लिया और स्पेशल डांस परफॉर्मेंस भी दिया'। जब हमने इस बारे में एकता से बात करनी चाही तो वे कंमेंट के लिए उपलब्ध नहीं थीं।

ऐसा कहा जा रहा है कि एकता, हिना से काफी इंप्रेस हुई हैं और दो और शो का ऑफर उन्हें दिया है। हिना इन शोज में काम करेंगी या नहीं ये कंफर्म नहीं हुआ है। 'कसौटी'… के लिए वे महीने में 20 दिन शूट कर रही हैं। ऐसे में वे अपना बाकी समय दूसरे सीरियल को देंगी या नहीं कहा नहीं जा सकता।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Between Hina Khan and the channel has Ekta Kapoor played a peacemaker?

مقالات ذات صلة

زر الذهاب إلى الأعلى