أخبار العالم
वेडिंग में शामिल होने होमटाउन आई TV की ‘इशिता’, मां से मिला ये सरप्राइज

टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' की एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी हसबैंड विवेक दाहिया के साथ होम टाउन भोपाल में एक फैमिली वेडिंग में शामिल होने आई थी। इस मौके पर उनकी मां ने उन्हें सरप्राइज दिया। लंबे समय से दिव्यंका की मां सुहागले पूजा करना चाहती थी, लेकिन बिजी होने के कारण दिव्यंका यहां आ नहीं पा रही थी। जैसे ही दिव्यंका फैमिली वेडिंग अटेंड करने भोपाल आईं, उनकी मां ने सुहागले पूजा रखी। इस पूजा में शामिल होकर दिव्यंका भी बेहद खुश हुईं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें Original Article




