أخبار العالم
ट्रूडो के दौरे पर विवाद: कनाडा का विपक्ष अब भारत के सपोर्ट में, खालिस्तान समर्थकों के खिलाफ प्रस्ताव लाएगा

कनाडा की संसद में खालिस्तानी समर्थक जसपाल अटवाल को वीजा जारी करने का विवाद गुरुवार को भी जारी रहा। अब विपक्ष खालिस्तान समर्थकों के विरोध और भारत की एकता के सपोर्ट में एक प्रस्ताव लाएगा। इसके साथ ही विपक्ष ने ट्रूडो के उस बयान पर भी सवाल उठाए, जिसमें उन्होंने भारत दौरे में साजिश की बात कही थी। दरअसल, ट्रूडो के नेशनल सिक्युरिटी एडवाइजर (NSA) ने कहा था कि अटवाल को वीजा देने के पीछे भारतीय सरकार की साजिश हो सकती है। इसपर ट्रूडो ने NSA के दावे को सपोर्ट कर भारत पर सवाल उठाए थे। हालांकि, विपक्ष ने इन आरोपों पर ट्रूडो से सबूत पेश करने की मांग की है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें Original Article





