أخبار العالم
30 महिलाओं से रेप का दोषी है ये साइको किलर, 15 मर्डर के बाद अब खुद की ली जान

तमिलनाडु और कर्नाटक में 30 से ज्यादा रेप और 15 हत्याओं के दोषी एम जयशंकर ने सुसाइड कर ली है। उसने बेंगलुरू के बाहरी इलाके स्थित परप्पन अग्रहरा जेल में टूटे हुए शेविंग ब्लेड से अपना गला रेत लिया। मंगलवार रात करीब 2:15 बजे जेल के दूसरे कैदियों ने शंकर को खून से सना देखा और अधिकारियों को सूचना दी। जेल प्रशासन ने उसकी मौत के मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें Original Article


