أخبار العالم
रूस के सामने कुछ नहीं है अमेरिका का डिफेंस, सीरिया में हमारी ताकत देख रही है दुनिया: व्लादिमीर पुतिन

व्लादिमीर पुतिन ने दावा किया है कि रूस ने एक ऐसी मिसाइल बनाई है, जिसके आगे दुनिया की कोई भी मिसाइल टेक्नोलॉजी नहीं टिक सकती। चुनाव से ठीक पहले गुरुवार को अपने आखिरी भाषण में पुतिन ने कहा कि ये नया हथियार दुनिया के किसी भी कोने में पहुंच सकता है और इसके आगे नाटो (NATO) का डिफेंस भी पूरी तरह बेकार है। वीडियो प्रेजेंटेशन इस्तेमाल करते हुए पुतिन ने बताया कि न्यूक्लियर क्षमता वाली इस मिसाइल को यूरोप और एशिया में मौजूद अमेरिका की शील्ड भी नहीं रोक सकती है। सीरिया में रूस के ऑपरेशन पर पुतिन ने कहा कि दुनिया देख रही है कि हम कितने ताकतवर हो चुके हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें Original Article




