भास्कर न्यूज | नई दिल्ली
भास्कर न्यूज | नई दिल्ली
सिर्फ एक दिन प्रदूषण के स्तर में सुधार के बाद गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर की आबोहवा फिर जहरीली हो गई। गाजियाबाद में एयर क्वालिटी इंडेक्स जहां सीवियर की कैटेगरी में पहुंचकर 423 दर्ज किया गया, वहीं दिल्ली में यह सिर्फ एक प्वाइंट दूर 399 तक पहुंच गया। हालांकि आने वाले दिनों में प्रदूषण के स्तर में सुधार की संभावना जताई जा रही है।
सीपीसीबी के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली में हवा 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। इससे चलते एयर क्वालिटी इंडेक्स में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सीपीसीबी के मुताबिक मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिन तक हवा की स्पीड 15 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है। ऐसे में खराब होते प्रदूषण में सुधार हो सकता है। इसी संभावना के चलते सीपीसीबी के टास्क फोर्स की मीटिंग में कोई दूसरे सख्त कदम उठाने की बात सामने नहीं आई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today





