Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
فيديو

ट्रेन-18 अगले साल जनवरी से ट्रैक पर भरेगी रफ्तार, तारीख तय नहीं




देश की सबसे तेज रफ्तार वाली रेलगाड़ी ट्रेन-18 के अगले साल जनवरी से पटरी पर दौड़ने लगेगी। रेलवे सूत्रों ने गुरुवार को कहा कि ट्रेन-18 को रेलवे संरक्षा के मुख्य आयुक्त (सीसीआरएस) की रिपोर्ट काे रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद अगले साल जनवरी में चलने की संभावना है। रिपोर्ट में कई शर्तों का सुझाव दिया गया है। ट्रेन को 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाने से पहले उन शर्तों को पूरा करने की जरूरत है। पहले कहा जा रहा था कि ट्रेन-18 को प्रधानमंत्री 29 दिसंबर को वाराणसी से हरी झंडी दिखाएंगे। इस ट्रेन की रफ्तार 180 किमी प्रति घंटे है। रेलवे संरक्षा के मुख्य आयुक्त ने इस ट्रेन को 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाने की मंजूरी दी है। उन्होंने इसके लिए ट्रैक के दोनों तरफ फेंसिंग की शर्त भी रखी है। सीसीआरएस ने कहा कि 130 किमी की स्पीड से ट्रेन 18 को चलाने के लिए ट्रैक के किनारे जोखिम वाले महत्वपूर्ण स्थानों पर फेंसिंग करनी होगी। वहीं पूरे ट्रैक पर भी फेंसिंग करनी होगी। ट्रेन-18 को 100 करोड़ रुपए के निवेश से बनाया गया है। ट्रेन को वाराणसी से इलाहाबाद के रास्ते दिल्ली के बीच चलाने की बात कही जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

مقالات ذات صلة

زر الذهاب إلى الأعلى