आईएस से प्रभावित 10 संदिग्धों को कोर्ट ने 12 दिन के लिए एनआईए की हिरासत में भेजा
![]()
आईएसआईएस से प्रभावित 10 संदिग्ध आतंकियों को कोर्ट ने पूछताछ के लिए गुरुवार को एनआईए की 12 दिन की हिरासत में भेज दिया है। एनआईए ने बुधवार को गिरफ्तार किए गए इन संदिग्धों को पटियाला हाउस की एडिशनल सेशन कोर्ट में पेश कर 15 दिन के लिए हिरासत में देने की मांग की।
एडिशनल सेशन जज अजय पांडेय ने इन संदिग्धों को जांच के लिए कहीं ले जाने के दौरान हथकड़ी लगाने की भी अनुमति दी और 8 जनवरी को फिर सुनवाई की तारीख दी है। कोर्ट ने सभी आरोपियों के परिवार के किसी एक व्यक्ति को उनसे मिलने की भी अनुमति दी है। इस दौरान कोर्ट परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। एनआईए ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश के 17 ठिकानों पर बुधवार को छापेमारी के दौरान 16 संदिग्धों से पूछताछ की थी। इनमें मौलवी और इंजीनियरिंग के छात्राें समेत 10 को आतंकी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एनआईए के अनुसार आईएसआईएस से प्रभावित इन लोगों ने आतंकी मॉड्यूल हरकत उल हर्ब ए इस्लाम संगठन खड़ा किया है। इनसे हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं।
जेटली बोले- कंप्यूटरों की निगरानी के आदेश के कारण ही एनआईए को यह कामयाबी मिली
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आतंकी माड्यूल का भंडाफोड़ करने के लिए एनआईए की भूमिका की प्रशंसा की है। जेटली ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कंप्यूटरों पर निगरानी से ही यह कामयाबी हासिल हो सकी है। जेटली ने ट्वीट में पूछा कि क्या इलेक्ट्रॉनिक संचार पर होने वाली निगरानी के बिना आतंकियों के मॉड्यूल का खुलासा संभव हो पाता। पूर्ववर्ती कांग्रेस नीत यूपीए सरकार पर हमला करते हुए जेटली ने पूछा कि इलेक्ट्रॉनिक संचार पर सबसे अधिक निगरानी क्या यूपीए सरकार के कार्यकाल में नहीं की गई थी। केंद्र सरकार ने 20 दिसंबर को दस एजेंसियों को कंप्यूटर और मोबाइल फोन की निगरानी करने का अादेश दिया था, जिसका कांग्रेस समेत कई विपक्षी दल निजता पर आक्रमण बताकर विरोध कर रहे हैं।
ये हैं संदिग्ध | मुफ्ती मोहम्मद सुहैल उर्फ हजरत (29), अनस यूनुस (24), राशिद जफर रैक उर्फ जफर (23), सईद उर्फ सयीद (28), सईद का भाई रईस अहमद, जुबैर मलिक (20), जुबैर का भाई जैद (22), साकिब इफ्तखार (26), मोहम्मद इरशाद (20) और मोहा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today





