Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
فيديو

आज पार्कों में नमाज पढ़ने को लेकर अलर्ट रहेगी नोएडा पुलिस



नोएडा.नोएडा के पार्काें में बिना अनुमति नमाज पढ़ने को लेकर शुक्रवार को पुलिस अलर्ट रहेगी। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर बिना अनुमति किसी भी तरह की धार्मिक गतिविधियां करने वालों को रोका जाएगा। वहीं, नोएडा सेक्टर-58 पार्क में नमाज पढ़ाने वाले इमाम ने साफ किया है कि रोक लगने के बाद कोई भी पार्क में नहीं आएगा।

ये भी पढ़ें

विवादित परिसर में नमाज पढ़ने की याचिका खारिज, कोर्ट ने संस्था अल रहमान पर पांच लाख का जुर्माना ठोंका

उनका कहना है कि जब प्रशासन से किसी अन्य पार्क में नमाज पढ़ने की अनुमति मिल जाएगी तभी वे लोग आएंगे। बता दें कि सेक्टर-58 के बी ब्लॉक पार्क में एक हजार से ज्यादा लोग हर शुक्रवार को जुमे की नमाज पढ़ने आते थे।ये लोग आसपास की कंपनियों में कर्मचारी हैं। इस नमाज को इमाम मुफ्ती नोमान अख्तर, आदिल रशीद, अहसान व रहीस मिलकर पढ़ाते थे।

हालांकि, पिछले दिनों जब मामले ने तूल पकड़ा और सेक्टर-58 थाना प्रभारी ने कंपनियों को नोटिस भेजकर कर्मचारियों को पार्क में नमाज पढ़ने पर रोकने की बात कही। इसके बाद देश भर में इसे लेकर चर्चा हुई। हालांकि, जिला प्रशासन ने इस मामले में लोगों को किसी खास स्थान पर नमाज पढ़ने के लिए अनुमति देने को लेकर विचार कर रहा है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Noida police will be alert about prayers in parks

مقالات ذات صلة

زر الذهاب إلى الأعلى