Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
فيديو

स्टालिन ने राहुल को पीएम पद का उम्मीदवार बनाने का प्रस्ताव रखा; उधर, कई विपक्षी दल सहमत नहीं




एजेंसी | चेन्नई/नई दिल्ली. डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने का प्रस्ताव रखा है। डीएमके मुख्यालय में रविवार को एम करुणानिधि की प्रतिमा के अनावरण के मौके पर स्टालिन ने कहा कि राहुल में फासीवादी मोदी सरकार को हराने की योग्यता है। हालांकि, 2019 के चुनाव से पहले महागठबंधन बनाने की कोशिश में लगे प्रमुख विपक्षी दल इस पर प्रस्ताव पर सहमत होते नहीं दिखे। सूत्रों ने दावा किया कि विपक्ष चुनाव से पहले किसी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने के पक्ष में नहीं हैं। सपा, टीडीपी, बसपा, टीएमसी और एनसीपी स्टालिन के प्रस्ताव से असहमत बताए गए हैं। वरिष्ठ नेता ने कहा कि सुझाव अपरिपक्व है। चुनाव के नतीजों के बाद ही प्रधानमंत्री का नाम तय किया जाना चाहिए। स्टालिन ने कहा कि उनके पिता एम करुणानिधि ने 1980 में इंदिरा गांधी और 2004 में सोनिया गांधी को भी ऐसा ही निमंत्रण दिया था, जैसा उन्होंने राहुल को पीएम बनाने के लिए दिया है। इस अवसर पर राहुल ने कहा कि वह किसी को सुप्रीम कोर्ट और आरबीआई जैसी संस्थाएं बर्बाद नहीं करने देंगे। वहीं, सोनिया गांधी ने भाजपा सरकार पर संवैधानिक मूल्य बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए चुनाव के लिए कांग्रेस-डीएमके गठबंधन की वकालत की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


New Delhi News – stalin proposed to make rahul a pm candidate on the other hand many opposition parties agree

مقالات ذات صلة

شاهد أيضاً
إغلاق
زر الذهاب إلى الأعلى