क्या जॉली LLB 3 में होंगे अक्षय कुमार ?


जॉली LLB 2' की सफलता के बाद फिल्म के डायरेक्टर सुभाष कपूर ने कहा था कि वे जल्द ही इसके तीसरे पार्ट पर काम शुरू करेंगे। दूसरे पार्ट में अक्षय कुमार और हुमा कुरैशी की जोड़ी थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने ये कंफर्म नहीं किया था कि अक्षय फिल्म में होंगे या नहीं।ऐसी खबरें थी कि अक्षय को इस फिल्म में निभाए गए वकील के किरदार के लिए दर्शकों से पॉजिटिव फीडबैक मिला था और वे फिल्म के तीसरे पार्ट को करने के इच्छुक थे लेकिन, बाद में 'मोगुल' की स्क्रिप्ट को लेकर हुए क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से डायरेक्टर के साथ उनकी रिश्ते अच्छे खराब हो गए थे। अक्षय ने कुछ चेंज सजेस्ट किए थे जो सुभाष को पसंद नहीं आए और प्रोड्यूसर भूषण कुमार का डायरेक्टर को सपोर्ट करने के चलते अक्षय ने फिल्म छोड़ दी थी। इसलिए दोनों की साथ में साथ Jolly LLB 3 करने की संभावना बहुत कम थी।हाल की खबरों के अनुसार फिल्म के प्रोड्यूसर ने सुभाष को फिल्म से दूर रखने का फैसला किया है। सुभाष का नाम सेक्सुअल हेरेसमेंट में आने के बाद आमिर खान ने 'मोगुल' छोड़ दी थी। एक्ट्रेस गीतिका त्यागी ने कुछ साल पहले सुभाष के खिलाफ सेक्सुअल हेरेसमेंट का केस दायर किया था। जिसमें डायरेक्टर का नाम अभी तक क्लियर नहीं है। जैसे कि अब सुभाष फिल्म में नहीं हैं तो अक्षय जॉली LLB 3 में वापसी कर सकते हैं लेकिन, अभी तक इस बारे में कोई कंफर्मेशन नहीं है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today






