तंदूरी चाय, महादेव जलेबा से लेकर 25 राज्यों के स्ट्रीट फूड का स्वाद मिलेगा इस फूड फेस्टिवल में
नई दिल्ली.चाट का नाम सुनकर ही लोगों चटपटा स्वाद तैरने लगता है। मगर अगर हम आपसे मीठी चाट की बात करें तो आप हैरान हो जाएंगे। मीठी चाट का स्वाद चखने है तो जाएं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में चल रहे स्ट्रीट फूड फेस्टिवल में। पुरानी दिल्ली की मशहूर दौलत की चाट के अलावा खोया, मक्खन, ड्राई फ्रूट्स से बनी मीठी चाट खाने को मिलेगी। जयपुर की तंदूरी चाय। फूड फेस्टिवल में 25 राज्यों के 100 स्ट्रीट फूड वेंडर्स हिस्सा ले रहे हैं।
अंडे का फंडा :जबलपुर की अलका दूबे विजय नगर चौपाटी पर अंडे का फंडा नाम से स्टॉल चलाती हैं। अलका अंडे से 70 से ज्यादा डिश तैयार करती हैं। ऐग बर्गर, ऐग राइज, ऐग पीजा खास हैं। अलका की डिश इतनी फेमस है कि 1 ब्रांच लखनऊ में भी है।
तंदूरी चाय :मीठा लाल प्रजापत तंदूरी चाय बेच रहे हैं। इनका दावा है कि तंदूरी चाय का स्वाद दूसरी किसी भी चाय से ज्यादा अच्छा है। यह कुल्हड़ में चाय सर्व करते हैं। कुल्हड़ को तंदूर में पकाया जाता है और फिर कुल्हड़ में कच्ची चाय को डाला जाता है।
जलेबी नहीं जलेबा :जलेबी तो खूब खाई होंगी। मगर जलेबा खाना हो तो फेस्टिवल में आएं। यहां बनारस का महादेव जलेबा का स्वाद चख सकेंगे।
लोगों की धारणा होती है कि स्ट्रीट फूड खराब होता है लेकिन फेस्टिवल में आकर लोगों की धारणा बदलती है। वेंडर्स को साफ-सफाई रखने के लिए हम ट्रेनिंग दे रहे हैं। – अरबिंद सिंह, संयोजक, नासवी
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today




