घर लौटी घायल महिला, बोली पति और जेठ ने मिलकर बेटी को मारा


3 साल की बच्ची की हत्या और उसकी मां व भाई के चाकू से जख्मी होने के मामले में नया मोड़ आया है। घायल महिला ने पूरी घटना के पीछे पति, जेठ और ससुर को जिम्मेदार ठहराया है। शनिवार को अस्पताल से छुट्टी होने के बाद घायल के लिखित रूप से पुलिस ने बयान लिए, क्योंकि वह बोल पाने की स्थिति में अभी नहीं है। पिछले माह हौजरानी एरिया में एक फ्लैट में रहने वाली मोहसिना, उसकी दुधमुंही बेटी और 3 साल की बेटी को जख्मी हालत में मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया था। मां-बेटे का इलाज कई दिनों से चल रहा था। हालात देख पुलिस इस नतीजे पर पहुंची थी कि महिला ने बेटी की हत्या करने के बाद बेटे और खुद पर चाकू से वार जान देने की कोशिश की थी। अब महिला ने कहा कि घटना वाली रात वह सो रही थी। पति शमीम रात 12 बजे आया। उसने उसकी पिटाई की। सास-ससुर भी आ गए। सास घर में ही ठहर गई जबकि ससुर शमीम को साथ ले गए। सुबह सास भी चली गई। वह सो रही थी तभी पति और जेठ ने बेटी का गला काटा। मैंने विरोध किया तो मेरे हाथ में चाकू लग गया। इसी दौरान सास भी घर आ गई। उन्होंने भी मुझ पर चाकू से हमला किया।
सास के ऊपर भी लगाए इल्जाम, पुलिस अब तीनों से करेगी पूछताछ
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News TodayOriginal Article





