टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के बाद आखिरी विकेट पर विवाद, देखिए केएल राहुल ने कैसे लिया था विनिंग कैच

स्पोर्ट्स डेस्क/एडिलेड: भारत ने पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 31 रन से हरा कर जीत हासिल की। ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर टीम इंडिया को 10 साल बाद जीत मिली। पिछली जीत अनिल कुंबले की कप्तानी में 2008 में मिली थी। तब भारत ने पर्थ में 72 रन से मेजबान टीम को हराया था। इस जीत के साथ ही भारत ने 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। हालांकि भारत की ये जीत अभी से विवादों में आ गई। दरअसल भारत की तरफ से आर अश्विन ने जोस हेजलवुड को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को आखिरी झटका दिया। लेकिन हेजलवुड का विकेट अब विवाद में आ गया है। फोक्स क्रिकेट ने हेजलवुड के विकेट का वीडियो शेयर कर भारत की इस जीत पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
रोमांचक हो गया था मुकाबला
ऑस्ट्रेलिया 323 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक वक्त स्कोर चार विकेट पर 84 रन था और भारत की जीत चौथे दिन ही तय लग रही थी, लेकिन इसके बाद अगले पांच विकेट के लिए 31, 41, 31, 41, 31 रन की पार्टनरशिप और सबसे अहम आखिरी विकेट के लिए 32 रन की साझेदारी ने मैच को रोमांचक बना दिया। हालांकि अश्विन ने आखिरी विकेट लेकिन मैच भारत की झोली में डाल दिया। लेकिन ये जीत ऑस्ट्रेलियाई मीडिया को पच नहीं रही है, फोक्स क्रिकेट ने हेजलवुड के आउट होने का वीडियो शेयर कर लिखा- क्या आखिरी कैच क्लीन था?
कैसे आउट हुए थे हेजलवुड?
वीडियो में देखा जा सकता है कि सेकेंड स्लिप पर खड़े केएल राहुल ने हेजलवुड का कैच लपका। लेकिन गेंद राहुल के हाथ से हल्की सी फिसलती हुई दिख रही है। लेकिन ऐसा लग रहा है कि राहुल ने आसानी से कैच लपक लिया है। वैसे ये वीडियो शेयर करने के बाद फैंस ने ऑस्ट्रेलियाई साइट फोक्स क्रिकेट को जमकर लताड़ लगाई है। कई फैंस ने इस वीडियो के रिप्लाई में कहा है कि अब ऑस्ट्रेलिया भी पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे बहाने बनाने लगी है।
Was the final catch clean?
Take another look #AUSvIND ????? pic.twitter.com/wz6zm1u2YT— Fox Cricket (@FoxCricket) December 10, 2018
Lol Aussies are now coming up with Pakistan and Bangladesh team excuses ?
— Dexter (@MunnaKaTunna) December 10, 2018
Yeah bro fingers are underneath the bowl. DNT push it
— Cricket Fan (@cricketfanera) December 10, 2018
Cleaner than the clarke one. So I guess that's out
— Nikhil (@NykhilChopra) December 10, 2018
Yes Clean. U guys don't accept anything that make U cry. Poor Aussies. But well play mat U give us a Classic test match
— STR Veriyan (@STR_AnnaVeriyan) December 10, 2018
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today







