बाल मजदूरी मामले में बढ़ीं अमानतुल्ला की मुश्किलें


एजेंसी |नई दिल्ली. ओखला से आप विधायक अमानतुल्ला खान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. पटियाला हाउस कोर्ट ने बाल मजदूरी से जुड़े एक मामले में अमानतुल्ला को तलब किया है। कोर्ट ने विधायक को आरोप तय करने के लिए बुधवार को पेश होने के आदेश दिए हैं। गौरतलब है कि अमानतुल्ला पर एसडीएम सहित 8 से 12 साल के बच्चों को रेस्क्यू करने गई टीम पर हमला करने का आरोप है। पुलिस ने मामले में अमानतुल्ला पर टीम पर हमला कर 15 बच्चों को जबरन छीन लेने का मामला दर्ज है। बता दें कि अमानतुल्ला इससे पहले कई बार विवादों में रहे हैं। उनके खिलाफ मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से मारपीट का मामला भी दर्ज है। कुछ दिनों पहले सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन के अवसर पर सांसद मनोज तिवारी को धक्का देने के कथित मामले में भी वे चर्चाओं में रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News TodayOriginal Article



