गुजरात में बिजली होगी महंगी, टाटा, अदाणी, एस्सार को दाम बढ़ाने की मंजूरी

नई दिल्ली.गुजरात सरकार ने टाटा, अदाणी और एस्सार समूह के तीन बिजली संयंत्रों से मिलने वाली बिजली के दाम बढ़ाने की अनुमति दे दी है। शनिवार को जारी आदेश के मुताबिक इन कंपनियों को सरकार के साथ किए बिजली खरीद समझौते (पीपीए) में संशोधन करना होगा।
इस पर बिजली नियामक सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (सीईआरसी) से मंजूरी लेनी होगी। यह आदेश आयातित कोयले से चलने वाली बिजली संयंत्रों के लिए बड़ी राहत है। तीनों प्लांट 10,000 मेगावाट बिजली पैदा करते हैं।
इंडोनेशिया में कोयले की कीमत अचानक बढ़ने और विभिन्न राज्यों द्वारा दरें बढ़ाने से इनकार किए जाने के बाद ये घाटे में चल रहे हैं। इनसे बिजली खरीदने वाले राज्यों ने पीपीए की बाध्यता का हवाला देते हुए दरें बढ़ाने से इनकार कर दिया था। मसला विभिन्न नियामकों, अदालतों, समितियोंऔर सरकारों के बीच अटका हुआ था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today






