जैकलीन को रोका गया MeToo पर बोलने से


MeToo मूवमेंट बॉलीवुड के लिए बड़ा बदलाव लेकर आने वाला प्रतीत हो रहा है। ऐसा लग रहा है कि बहुत दिनों से बंद पड़ी बोतल का ढक्कन किसी ने खोल दिया है और उसमें से लगातार गंदगी बाहर निकल रही हैं। इस मूवमेंट के चलते कई सारी अभिनेत्रियों ने अपने साथ हुए सेक्सुअल हेरेसमेंट की कहानियां सुनाई हैं। कुछ कानूनी लड़ाई की तैयारी भी कर रही हैं।इन सबके बीच जैकलीन फर्नांडिस इस मुद्दे पर खुलकर बात रखी है। लेकिन हाल ही हुए एक इवेंट में उन्हें इस बारे में बात नहीं करने दी गई।एक्ट्रेस ब्रांड न्यू स्कैचर्स स्टोर के लॉन्च पर साउथ मुंबई पहुंची थीं। फीता काटने और फोटो खिंचवाने के बाद जैकलीन ने मीडिया से बात की। जो टीम स्टोर को रिप्रजेंट कर रही थी उसने मीडिया से आकर कहा कि जैकलीन 'MeToo' के बारे में बात नहीं करेगी, इसलिए उनसे इस तरह के सवाल पूछने से बचना चाहिए।हालांकि जब एक रिपोर्टर जो कि बॉलीवुड न्यूज चैनल की तरफ से था जो कंट्रोवर्सियल कंटेंट के लिए जाना जाता है ने इंटरव्यू के दौरान सवाल उठाया। इसी दौरान स्टोर की टीम एक्शन में आ गई। इंटरव्यू चल रहा था तभी टीम के कुछ लोग कैमरे के पीछे कूद पड़े और चिल्लाने लगे नो'MeToo' । यहां तक कि एक ने रिपोर्टर के हाथ से माइक छीन लिया। जब ये तमाशा चल रहा था तो जैकलीन जो कि रिपोर्टर के जस्ट पीछे बैठी थी खुद को हंसने से रोक नहीं पाईं।आश्चर्य की बात है जैकलीन को MeToo पर बात नहीं करने दी गई जबकि एक दिन पहले उन्होंने इस विषय पर अपने विचार रखे थे। उन्होंने कहा था कि'यौन उत्पीड़न केवल फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा नहीं है। दुख करने वाली बात तो ये है कि यौन उत्पीड़न करने वाले लोग हर जगह मौजूद हैं। कभी-कभी तो ऐसे लोग हमारे घर में ही होते हैं। हमें इस मुद्दे के बारे में सोचना चाहिए और इसका हल निकालना चाहिए।'जैकलीन ने आगे कहा, 'यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हमें याद है कि लैंगिक चर्चा एक ऐसा संवाद है जो लंबे समय से लंबित है। इसे हमें फिल्म उद्योग तक सीमित नहीं रखना चाहिए। यह एक ऐसा संवाद है जिस पर लंबे समय से हमारे समाज में भी चर्चा नहीं हुई है। अगर हम इस समस्या का समाधान करना चाहते हैं और सबके लिए सेफ वर्कप्लेस चाहते हैं तो हमें इस मुद्दे से जुड़े रहना होगा और इसे गंभीरता से लेना होगा'।जैकलीन के पूर्व बॉयफ्रेंड साजिद खान भी इस मुद्दे पर फंसे हुए हैं। उन पर कई महिलाओं ने सेक्सुअल हेरेसमेंट के आरोप लगाए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today






