नहीं रुक रहा बुजुर्गों पर अपराध का सिलसिला, 10 दिन में दूसरी बार बुजुर्ग महिला की हत्या

नई दिल्ली.शनिवार शाम सरिता विहार के एल पॉकेट में एक फ्लैट से 73 साल की सावित्री पांडे नाम की बुजुर्ग महिला की किसी धारधार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। घटना के वक़्त वह घर में अकेली थीं। उनके पति घर लौटे तो वारदात का खुलासा हुआ।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया है। घटना के वक्त पति किसी काम से बाहर गया हुआ था। फ्लैट में पीछे के हिस्से में बुजुर्ग का बेटा रहता है। जब महिला का पति आरके पांडे घर वापस आए तो पत्नी को सोफे पर बैठी हालत में मरा हुआ पाया।
किसी पहचान वाले पर है शक की सुई:
महिला के पति पहले एकाउंटेंसी का काम करते थे। पुलिस की शुरुआती जांच फ्लैट के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे पर फोकस है। पुलिस का कहना है कि जिसने भी मर्डर किया उसने घर में फ्रेंडली एंट्री ली थी। वह कोई जानकार हो सकता है। घर में किसी तरह का कोई सामान बिखरा नही मिला है, जिसे देखकर लगता हो कि विरोध या संघर्ष नही किया गया था।
गौरतलब है भाईदूज के दिन एक रिटायर्ड बुजुर्ग महिला की भी इसी एरिया में गला दबाकर हत्या कर दी गयी थी। वह अपने भाई के घर से तैमूर नगर के लिए महिपालपुर से एक बस में सवार हुई थी, उनका शव 10 नवंबर को सड़क किनारे झाड़ियों से मिला था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today







