कोडीन कफ सिरप केस में एक और बड़ी गिरफ्तारी, संभल में लैंड जिहाद का केस

कोडीन कफ सिरप केस में एक और बड़ी गिरफ्तारी, संभल में लैंड जिहाद का केस

UP Live News Today: उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी के कई जिलों में तापमान तेजी से गिरा है, वहीं विजिबिलिटी कम होने से सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ गया है. मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसी बीच यूपी के अलग-अलग जिलों से कानून-व्यवस्था और ठंड से जुड़ी बड़ी खबरें सामने आई हैं. आइए जाते हैं यूपी की पल-पल की अपडेट…

जौनपुर के सीजेएम कोर्ट में पेश होगा भोला प्रसाद
जौनपुर कोडिनयुक्त कफ सिरप मामले में आरोपी भोला प्रसाद जायसवाल को 22 दिसंबर को जौनपुर सीजेएम न्यायालय में पेश किया जाएगा. उसके बाद यहां की पुलिस उसे कस्टडी डिमांड में लेने के लिए आवेदन करेगी. शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद जायसवाल को फर्म शैली ट्रेडर्स के जरिए जौनपुर जिले की कुल 12 फर्मों के जरिए करीब साढ़े 42 करोड रुपए का कारोबार किया गया है.

बदायूं में महिला कर्मचारी के घर में लूट
बदायूं जिले में 4 बदमाशों ने डूडा महिला कर्मचारी के घर में की लूट वारदात. बदमाशों ने महिला प्रीति वर्मा से 2 लाख रुपये और लाइसेंसी पिस्टल लेकर हुए फरार. घटना के बाद मौके पर पहुँची थाना पुलिस. एसएसपी ने मौके पर पहुँच कर घटना की जानकारी जुटाई. सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रेगालिया कॉलोनी की वारदात.

बरेली में मोबाइल लुटेरा को कोर्ट ने सुनाई सजा
बरेली जिले में मोबाइल लुटेरा शिवम को अदालत ने सजा सुनाई. अदालत ने शिवम को 4 साल 6 महीना कठोर कारावास की सजा. अदालत ने शिवम पर 5 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया. थाना सुभाष नगर इलाके का मामला. शिवम ने 28 अगस्त 2022 को मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम दिया. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बरेली की अदालत में सजा सुनाई.

नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को सजा
बरेली जिले में नाबालिक से छेड़छाड़ के आरोपी को सजा सुनाई गई. आरोपी महेंद्र को 3 साल की सजा सुनाई गई. अदालत ने 15 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया. 20 जुलाई 23 को थाना सीबीगंज इलाके का मामला. महेंद्र ने नाबालिक से घर में घुसकर छेड़छाड़ की थी. विशेष न्यायाधीश पोक्सो की अदालत में सजा सुनाई।

कोडीन कफ सिरप केस में एक और गिरफ्तार
रायबरेली जिले में कोडीन युक्त सिरप मामले में एक आरोपी गिरफ्तार. खीरों पुलिस ने मेडिसिन हाउस के संचालक प्रियांशु गौतम को किया गिरफ्तार. ड्रग इंस्पेक्टर ने बीती 20 नवंबर को दर्ज करवाई थी एफआईआर. महीने भर बाद रायबरेली की खीरों पुलिस ने किया गिरफ्तार.

बरेली में झाड़ियों से मिली नवजात
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में झाड़ियों से नवजात बच्ची बरामद. थैली में रखकर पेड़ की जड़ के पास बच्ची को रखा गया था. गस्त के दौरान पुलिस ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी. पुलिस ने बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा. थाना बारादरी इलाके में बीसलपुर चौराहे के पास का मामला.

कानपुर में विधायक के स्टीकर वाली गाड़ी चलाने वाला नशे में मिला
कानपुर जिले में मार्ग दुर्घटनाओं को देखते हुए प्रशासनिक अम्ला सड़कों पर उतरा. यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर चल रहा है कार्रवाई का हंटर. फोर व्हीलर और टू व्हीलर गाड़ियों की हो रही है जांच. मौके पर विधानसभा स्टीकर लगा और शराब पीए युवक को गाजियाबाद की गाड़ी चलाते पकड़ा. आरटीओ प्रशासन, पुलिस प्रशासन और थाने का फोर्स गंगा बैराज पर मौजूद. पकड़े गए लोगों पर चालान के साथ-साथ की जा रही है वाहन सीज की कार्रवाई. विधानसभा स्टीकर लगी गाड़ी पर फर्जी मिला विधानसभा का स्टीकर। जिलाधिकारी और डीसीपी ट्रैफिक मौके पर.

संभल में लैंड जिहाद
संभल जिले में लैंड जिहाद. मुस्लिम प्रधान ने नि:संतान विधवा हिंदू महिला का मृत्यु सर्टिफिकेट बना कर हड़पी बारह बीघा जमीन. मृत्यु से डेढ़ महीने पहले बनाया सर्टिफिकेट. पुलिस ने केस दर्ज कर कराया प्रधान का वारंट. पुलिस कार्रवाई के डर से प्रधान फरार. बनियाठेर थाना के गांव.

प्रतापगढ़ में किशोरी से रेप का प्रयास
प्रतापगढ़ जिले में शौच गई 7 वर्षीय किशोरी से रेप का प्रयास. इलाके के युवक पर लगा आरोप. दो समुदाय के बीच का मामला होने के चलते तनाव. बाजार में थाने की पुलिस तैनात. पट्टी कोतवाली की उड़ैयाडीह बाजार का मामला.

प्रयागराज को तीर्थ क्षेत्र घोषित करने की मांग
माघ मेले से पहले एक बार फिर से प्रयागराज को तीर्थ क्षेत्र घोषित करने की उठी मांग. प्रयागराज को तीर्थ क्षेत्र घोषित करने की योगी सरकार से साधु संतों ने की मांग. तीर्थराज प्रयागराज में संगम को केन्द्र मानकर 5 कोस की परिधि को तीर्थ क्षेत्र घोषित किये जाने की सरकार से मांग की गई है. मेला क्षेत्र में मांस मदिरा के सार्वजनिक प्रयोग पर प्रतिबंध लगाने की भी साधु संतों ने की मांग.

महोबा में डंफर ने बाइक सवार को रौंदा
महोबा जिले में तेज रफ्तार बंसल ग्रुप के डंफर ने बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे युवक की हो गई मौत. अनियंत्रित डंफर सड़क किनारे विद्युत पोल को तोड़ते हुए बाइक मैकेनिक की दुकान में घुसा. बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत, पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया. डंफर चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार,जांच में जुटी पुलिस. आर एस स्टोन क्रशर प्लांट से घर लौट रहा था मजदूर राजा बाबू.

बदायूं में पिकअप ने दो बाइक सवारों को कुचला
बदायूं जिले में पिकअप वाहन से कुचलकर बाइक सवार दो लोगों की मौत. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया. बाइक सवार दो लोगों की मौत से परिजनों में मचा कोहराम. उसहैत थाना क्षेत्र के कादर चौक रोड पर हुआ सड़क हादसा.

अमेठी में नवविवाहिता ने खाया जहर, फिर नहर में लगाई छलांग
उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में जहरीला पदार्थ खाकर नवविवाहिता ने नहर में लगाई छलांग. ग्रामीणों ने नहर से निकालकर अस्पताल भिजवाया. पारिवारिक विवाद बताई जा रही है वजह. जामो थाना क्षेत्र के कटारी सुबाहू का पुरवा गांव का मामला.

कानपुर में डीएम के सामने युवक ने खुद पर डाला पेट्रोल
कानपुर के साउथ जोन के नरवल तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह सुनवाई दौरान एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालने से हड़कंप मचा. युवक चिल्लाने लगा- सर, हमारी कोई नहीं सुन रहा है. आज हम अपनी जान दे देंगे. थाना प्रभारी साहब हमारी सुन नहीं रहे हैं. मां के साथ मैं न्याय के लिए भटक रहा हूं. आनन-फानन वहां मौजूद पुलिस वालों ने घेरा बनाकर युवक को पकड़ लिया. पुलिस साइड में ले गई. उसके कपड़े बदलवाने में जुट गए. आत्मदाह की कोशिश करने वाले बउवन ने कहा- हमने फिल्मों में देखा था कि प्रशासन ऐसे नहीं सुनता है. इसलिए पेट्रोल डाल लिया. अब हमें DM ने आश्वासन दिया है कि चलो अभी निर्णय करते हैं.

सोनभद्र में लापता युवक की मिली लाश
सोनभद्र जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता युवक का शव ओबरा डैम में मिला. गुरुवार की शाम से लापता था युवक. मृतक की पहचान राजीव शर्मा उर्फ बंटी उम्र 28 वर्ष पुत्र रमेश शर्मा के रूप में हुई. शुक्रवार की शाम को स्थानीय मछुआरों ने शव की पुलिस को दी थी जानकारी. गुरुवार की शाम को अपाचे मोटरसाइकिल से घर से निकला था मृतक. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा. ओबरा थाना क्षेत्र के पनारी गांव का मामला.

कासगंज में फैक्ट्री पर छापा
कासगंज जिले में अवैध तारकोल बनाने की फैक्ट्री पर छापा. एसटीफ लखनऊ की टीम ने मुखबिर की सूचना पर मारा छापा. मौके से नकली तारकोल से भरे हुए 04 टैंकर बरामद. फैक्ट्री में भारी मात्रा में बोरियो में भरा हुआ डस्ट का पाउडर बरामद. मथुरा से तारकोल लेकर आते समय रास्ते में 06 हजार रुपए में एक ड्रम बेचते थे टैंकर चालक. उसी तारकोल को गरम करने के बाद पत्थर से बनने वाले पाउडर को मिलाकर बनाया था जाता नकली तारकोल.

अयोध्या में एक दर्ज से अधिक पैथोलॉजी सील
अयोध्या में अवैध पैथोलॉजी पर सीएमओ अयोध्या का एक्शन. लगभग एक दर्जन से ज्यादा पैथोलॉजी की गई सील. सभी पैथोलॉजी की किया जाएगी जांच,अवैध और गलत तरीके से संचालित पैथोलॉजी पर होगी कार्रवाई. मरीज के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले लैब को जिला प्रशासन की खुली चुनौती. सीएमओ ने किया अपील जांच से पहले लैब की मान्यता और डॉक्टर की डिग्री जरूर देखें मरीज. लगातार सीएमओ को मिल रही थी अवैध पैथोलॉजी के संचालन की शिकायत.

लूट की वारदात के बाद चौकरी इंचार्ज सहित कई सिपाही निलंबित
बदायूं जिले में शुक्रवार को सर्राफा व्यापारी से बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने की थी लूट की वारदात. एसएसपी ने थानाध्यक्ष उघैती अवधेश कुमार,चौकी इंचार्ज अश्वनी कुमार और बीट सिपाही राजेश कुमार कुमार को लापरवाही के कारण किया सस्पेंड. तमंचे की नोक पर सर्राफा दुकान में घुसकर सोने चांदी के जेवरात लेकर भाग रहे थे. घटना करके भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने पीछा कर 3 बदमाशों को दबोचा. 5 लाख का कैश लेकर एक बदमाश मौके से हुआ था फरार.

सीतापुर में दीवार बनाने को लेकर खूनी संघर्ष
रास्ते में दीवार बनाने को लेकर हुआ खूनी संघर्ष. दबंगों ने घर मे घुस कर लोगों को लाठी डंडों पीटा. महिला सहित तीन लोग हुए गंभीर रूप से घायल. पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल. पीड़ित ने असलहा लेकर दौड़ाने का भी लगाया आरोप. रास्ते में दीवार बनाने से मना करने पर हुई वारदात. इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के बिलरिया मुजफ्फरपुर का मामला.

साध्वी प्राची ने किया नीतीश कुमार का बचाव
साध्वी प्राची का कन्नौज में बड़ा बयान. बिहार में सीएम नितीश कुमार और हिजाब विवाद पर कहा कि अगर वह सलमा की जगह सलमान होता, या कहीं बम होता तो क्या होता. जब कुरान में औरतों को सरकारी नौकरी की इजाजत नहीं, मस्जिद जाने की इजाजत नहीं तो ये क्यों कर रहीं सरकारी नौकरी. झारखण्ड सरकार के डॉ नुसरत को मनचाही नौकरी देने के ऐलान पर कहा की ठंड में कोई मुद्दा नहीं विपक्ष के पास. इसलिये इस मुद्दे को बना रहे इंटरनेशनल मुद्दा. हिन्दुओं की जनसंख्या को लेकर भी दिया बड़ा बयान.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव का बड़ा बयान
लखनऊ पहुंचे कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव MP सैयद नासिर हुसैन. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सैयद नासिर हुसैन नें की पीसी. कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव सैयद नासिर हुसैन का बयान. उन्होंने कहा कि मनरेगा का नाम बदल कर महात्मा गाँधी का किया अपमान. मनरेगा का नाम बदलने के साथ गरीबों के हक़ पर डाला डाका. ED केस में गाँधी परिवार को कोर्ट नें दी क्लीन चिट. ED के साथ कोर्ट के फैसले के बाद BJP हुई बेनकाब.

अम्बेडकरनगर में पुलिस का बड़ा एक्शन
पशु तस्करों पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई. पुलिस ने तीन पिकअप वाहन से 3 गोवंश किया बरामद. गोवंशों को काटने के लिए लेकर जा रहे थे पशु तस्कर. घटना में शामिल 7 आरोपी पुलिस की हिरासत में. गिरफ्तार सभी आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल. कटका थानाक्षेत्र के नूरपुर कला सर्विस रोड के पास से हुई गिरफ़्तारी.

18 दिन से लापता लड़की की मिली लाश
अम्बेडकरनगर जिले में घर से 100 मीटर की दूरी पर मिला 15 वर्षीय छात्रा का शव. नसरुद्दीनपट्टी निवासी के रूप में हुई मृतक छात्रा की शिनाख्त. दो दिसंबर से गायब थी छात्रा, परिजनों में कोहराम. एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है छात्रा का शव. परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. कई बिन्दुओं पर पुलिस घटना की जांच में जुटी. राजेसुल्तानपुर थानाक्षेत्र के नसरुद्दीनपट्टी का मामला.

आगरा में पुलिस ने बरामद किया 193 किलो गांजा
आगरा जिले में ANTF और आगरा पुलिस ने की ज्वाइंट कार्रवाई. लेदर पार्क में छापेमारी के दौरान 193 किलो मादक पदार्थ गांजा बरामद. मुखबिर की सूचना पर ANTF और पुलिस ने मारा था छापा. मौके से तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार. थाना किरावली क्षेत्र के लैदर पार्क का मामला.

बागपत में बच्ची पर कुत्ते ने किया हमला
कुत्तों के झुंड ने 7 वर्षीय बच्ची पर किया हमला. कुत्तों ने बच्ची को बुरी तरह से नोंचा. हमले में मासूम बच्ची हुई गंभीर रूप से घायल. थाना सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के पिलाना गांव स्तिथ ईंट भट्टे का मामला.

आगरा में शातिर चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में बंद घर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा. शातिर चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार. पहले भी एनकाउंटर के दौरान जेल जा चुका है गिरफ्तार आरोपी राजू. दयालबाग के एक घर के ताले तोड़ दिया था चोरी की घटना को अंजाम. कब्जे से लगभग 5 लाख रूपये नगद बरामद. इस मामले में एक आरोपी लवकुश को पुलिस पहले ही भेज चुकी है जेल. शातिरों ने चोरी किए हुए जेवरात फिरोजाबाद और मथुरा में बेचे. थाना न्यू आगरा पुलिस ने किया खुलासा

कन्नौज में जेल से फरार अभियुक्त गिरफ्तार
कन्नौज जिले में 25 हजार का फरार अभियुक्त गिरफ्तार. पुलिस अभिरक्षा से जेल के बाहर से फरार हुआ था ईनामिया. पकड़ा गया ईनामिया ठठिया के जनखत का मोहित कुमार उर्फ हजारी. पकड़े गये मोहित के पास से तमंचा और कारतूस भी हुआ बरामद. नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने के मामले में करीब एक माह पहले हुआ था गिरफ्तार. कोर्ट पेशी के बाद जेल ले जाते वक्त शातिर मोहित पुलिसकर्मियों को धक्का देकर हो गया था फरार. गुरसहायगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक गेस्ट हाउस के पास से किया गिरफ्तार.

महोबा में नवविवाहिता के साथ की मारपीट
महोबा जिले में ससुरालीजनों ने नवविवाहिता के साथ की मारपीट. बहन को बचाने आए भाई पर किया कुल्हाडी से किया जानलेवा हमला कर किया लहुलुहान. पिता पुत्र सहित तीन लोग घायल. पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती. पीड़िता ने ससुर व पति पर दहेज में कार ना मिलने पर मारपीट का लगाया आरोप. श्रीनगर थाना क्षेत्र के बरा गांव का मामला.

रायबरेली में महिला की मिली लाश
रायबरेली जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का खून से लथपथ मिला शव. धारदार हथियार से गले पर किया गया वार. आरोपी युवक घटनास्थल के पास बेहोश हालत में मिला. सीएचसी के डाक्टर ने युवक को घोषित किया मृत. लालगंज कोतवाली के जगतपुर भिचकौरा गांव की वारदात

प्रतापगढ़ में चोरी की घटना का खुलासा
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा. 4 चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार. सोने चांदी के आभूषण, 4 बाइक, कपड़ा, चोरी के बरामद. सभी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल. मानिकपुर थाना क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी.

कानपुर में गांजा तस्करी का खुलासा
कानपुर शहर में कई महीनों से शक्रिय था गांजा तस्करी का बड़ा खेल. पुलिस ने गांजा तस्करी के बड़े खेल का किया खुलासा. पुलिस ने स्विफ्ट कार में एक युवक सहित पकड़ा भारी मात्रा में गांजा, साथी युवक मौके से फरार. युवक शहडोल मध्यप्रदेश से लाकर कानपुर व आसपास के जनपद में करते थे सप्लाई. 74 किलो गांजे सहित युवक को पकड़ कर भेजा गया जेल, साथी युवक की पुलिस कर रही तलाश. गांजे की कीमत लगभग 30 लाख रुपए के करीब बताई जा रही है. गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25000 रुपए का इनाम किया गया घोषित. नौबस्ता थाना क्षेत्र के अंतर्गत यशोदा नगर व्हाइट हाउस के पास पकड़ा गया था गांजा. डीसीपी साउथ दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी.

मेरठ में कुत्ते के विवाद में मारपीट
मेरठ जिले में कुत्ते के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव. पड़ोसियों के बीच पथराव. दिल्ली पुलिस की तैयारी कर रहा युवक घायल. पड़ोसी के घर के बाहर कुत्ते के शौच पर विवाद. पथराव मारपीट का वीडियो वायरल. थाना पुलिस ने नहीं की कार्रवाई. पीड़ित ने SSP को लाइव वीडियो सौंपकर न्याय की गुहार लगाई. एसपी देहात ने पीड़ित पक्ष का मुकदमा दर्ज कराया. खरखौदा थाना क्षेत्र के अजराडा गांव का मामला.

अयोध्या में गला काटकर हत्या
अयोध्या जिले में अज्ञात दिव्यांग युवक की गला काटकर हत्या. हत्यारों ने शव को पुआल से जलाया. पुलिस ने अधजले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. एसपी ग्रामीण व सीओ के अलावा सर्किल की भारी फोर्स मौके पर मौजूद. फोरेंसिक टीम घटना स्थल की कर रही जांच. पुलिस शव की शिनाख्त कराने में जुटी. पटरंगा थाना क्षेत्र के मुरादाबाद गांव की घटना.

ताजमहल देखने आए परिवार से बिछड़ा 3 साल का बच्चा
ताजमहल देखने आए परिवार से बिछड़ा 3 साल का बच्चा. छत्तीसगढ़ के रहने वाले कमलेश अपने परिवार के साथ आए थे ताजमहल. टिकट खरीदते समय उनका 3 साल का बेटा हुआ था लापता. ताज सुरक्षा पुलिस और QRT टीम से लगाई थी मदद की गुहार. कई सीसीटीवी कैमरे खंगालने और अनाउंस करने के बाद मिला 3 साल का मासूम. बच्चे को देख परिवार के चेहरे पर आई खुशी. पुलिस ने सकुशल बच्चे को परिजनों को सौंपा. ताजमहल के पश्चिमी गेट का मामला.

गाजियाबाद में दिनदहाड़े फायरिंग
गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े फायरिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. ओलंपिक तिराहे पर स्थित मुमताज साइकिल रिपेयरिंग वर्क्स की दुकान पर काम कर रहे इमरान पुत्र अल्लाउद्दीन उर्फ अल्लू, निवासी कच्ची सराय को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी. गोली लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल इमरान को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक वारदात में चार हमलावर शामिल बताए जा रहे हैं. पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. मामले की जांच जारी है.

‘तस्वीरों से तय नहीं होता माफिया’, कोडीन कफ सिरप पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा

पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश की राजनीति में कोडीन कफ सिरप का मुद्दा गरमाया हुआ है. सत्ता पक्ष बीजेपी हो या फिर विपक्षी पक्ष समाजवादी पार्टी दोनों ही पार्टियां इस मुद्दे पर आमने-सामने आ गई है और आईना दिखाने में लगी हुई हैं. कोडिन कफ सिरप पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस प्रेसवार्ता में अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. और पढ़ें

कैसे बेनकाब हुआ YouTube अनुराग द्विवेदी का ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क

अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए के मामले में उन्नाव जिले के सोशल मीडिया स्टार और मशहूर यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी (25) प्रवर्तन निदेशालय (ED) के रडार पर है. ईडी ने अनुराग द्विवेदी के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने उनके 10 परिसरों में तलाशी ली और लैंबॉर्गिनी, BMW, मर्सिडीज, फॉर्च्यूनर और थार जब्त की है. इन लग्जरी कारों की कीमत 10 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है. और पढ़ें

वसीम रिजवी ने पूर्व ड्राइवर पर लगाया हत्या के प्रयास का आरोप
लखनऊ में जितेंद्र नारायण सेंगर उर्फ वसीम रिजवी ने अपने पूर्व ड्राइवर सलमान हैदर पर हत्या के प्रयास और धमकाने का गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पूर्व ड्राइवर सलमान हैदर ने उन्हें ‘काफ़िर’ कहकर धमकाया और चाकू लेकर हमला करने की कोशिश की. इस मामले में सआदतगंज थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू की है.

अतीक अहमद की कुर्क जमीन पर अवैध प्लाटिंग

माफिया अतीक अहमद से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. प्रयागराज में अतीक अहमद की गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क की गई जमीन पर कथित रूप से अवैध प्लाटिंग का मामला सामने आया है. इस मामले में धूमनगंज पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोप है कि कुर्की आदेश के बोर्ड को हटा कर जमीन की प्लाटिंग कर दी गई और संपत्ति के नामांतरण की प्रक्रिया में धोखाधड़ी की गई. और पढ़ें

नोएडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, हवा हुई ‘खतरनाक’… AQI ने तोड़ा 400 का आंकड़ा

इन दिनों कोहरे का असर पूरे उत्तर भारत में साफ दिखाई दे रहा है. नोएडा समेत पूरे दिल्ली-एनसीआर में सर्दी के साथ-साथ प्रदूषण और घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलें कई गुना बढ़ा दी हैं. नोएडा में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार पहुंच गया है, जिससे हवा ‘खतरनाक’ श्रेणी में चली गई है. सांस लेने में दिक्कत, आंखों और गले में जलन की शिकायतें तेजी से बढ़ रही हैं. और पढ़ें

ठंड पर भारी आस्था, अयोध्या में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था पर कोई असर नहीं दिख रहा है. बड़ी संख्या में भक्त ठंडी हवाओं और गलन के बीच अयोध्या पहुंचकर भगवान रामलला के दर्शन-पूजन कर रहे हैं. सुबह-सुबह ठंडी हवा और गलन के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ. सुबह 6:30 बजे भगवान रामलला का मंदिर खोला गया, जिसके बाद मंगला और श्रृंगार आरती में भी श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति देखी गई. दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि में दर्शन कर अपने परिवार और देश की खुशहाली व समृद्धि के लिए प्रभु से आशीर्वाद मांग रहे हैं.

तेज रफ्तार पर लगेगा ब्रेक, यमुना एक्सप्रेसवे पर नई व्यवस्था लागू

यमुना एक्सप्रेसवे पर लगातार हो रहे हादसों के बाद अब प्रशासन सख्त कार्रवाई के मूड में आ गया है. ओवरस्पीड और लेन ड्राइविंग के उल्लंघन पर लगाम लगाने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है. अब तेज रफ्तार से चलने वाले वाहनों का टोल प्लाजा पर ही चालान थमाया जाएगा. साथ ही, कोहरे को देखते हुए स्पीड लिमिट में भी बदलाव किया गया है. और पढ़ें

आगरा में बदला स्कूलों का समय, बरेली और हरदोई में छुट्टियां

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर तेज हो गया है. आगरा में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों का समय बदलकर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कर दिया गया है. बरेली और हरदोई में शीतलहर को देखते हुए स्कूलों में 20 दिसंबर तक अवकाश घोषित किया गया है. और पढ़ें

आगरा में नगर निगम की लापरवाही उजागर, रैन बसेरे बंद
ताजनगरी में शीतलहर और कड़ाके की सर्दी लोगों को परेशान कर रही है. लोग अलाव और गर्म कपड़ों के सहारे ठंड से बचाव कर रहे हैं. नगर निगम द्वारा शहर में 12 स्थाई और 3 अस्थाई रैन बसेरे बनाए गए हैं, लेकिन हकीकत कुछ और ही है. न्यूज़ 18 की टीम के रियलिटी चेक में नगर निगम की पोल खुल गई. आईएसबीटी बस अड्डे पर बना अस्थाई रैन बसेरा अभी तक शुरू नहीं हुआ, जिससे यात्री और आम लोग ठंड में ठिठुरने को मजबूर हैं.

कुशीनगर में पेट्रोल पंप पर उत्पात, तीन युवक गिरफ्तार
हाटा नगर के पिपराइच चौराहे स्थित आरके पेट्रोल पंप पर स्कूटी से पहुंचे तीन युवकों ने जमकर उत्पात मचाया. पेट्रोल भरवाने के दौरान युवकों ने सेल्समैन पर चोरी का आरोप लगाकर विवाद शुरू कर दिया. देखते ही देखते मामला हाथापाई में बदल गया और युवकों ने लाठी से पेट्रोल पंप कर्मियों पर हमला कर दिया. इस हमले में दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर थाने भेज दिया. पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है.

मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, सतर्क रहने के निर्देश
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण ठंड और कोहरे का प्रकोप और बढ़ गया है. इसे देखते हुए राज्य सरकार सतर्क हो गई है. मुख्य सचिव ने सड़क हादसों को रोकने के लिए उच्च स्तरीय बैठक कर पुलिस और प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं. आम लोगों से अपील की गई है कि अनावश्यक यात्रा से बचें और वाहन चलाते समय फॉग लाइट का उपयोग जरूर करें. वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आज सड़क सुरक्षा को लेकर उच्च स्तरीय बैठक करेंगे.

यूपी में घना कोहरा और शीतलहर का कहर, 40 जिलों में अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर सहित गाजियाबाद और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे और भीषण ठंड का असर देखने को मिल रहा है. तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे सुबह के समय विजिबिलिटी काफी कम हो गई है. ठंडी हवाओं के चलते शीतलहर जैसे हालात बने हुए हैं. मौसम विभाग ने प्रदेश के 40 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. बुलंदशहर में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस जबकि, बाराबंकी में 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

اترك تعليقاً

لن يتم نشر عنوان بريدك الإلكتروني. الحقول الإلزامية مشار إليها بـ *